फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Goods are getting expensive, people are finding it difficult to buy

इंसार बाजार एसोसिएशन के दुकानदार करते है दिन भर ग्राहक का इंतजार,मंदी का कर रहे सामना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Goods are getting expensive, people are finding it difficult to buy
इंसार बाजार एसोसिएशन के दुकानदारों को मंदी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी वजह से सामान महंगा मिल रहा है और लोगों के लिए खरीदना मुश्किल हो रहा है। इंसार बाजार जिले का ऐसा बाजार है, जहां सबसे ज्यादा ग्राहक सामान लेने आते हैं। दुुकानदारों का कहना है कि लॉकडाउन से पहले सब ठीक था, लेकिन लॉकडाउन के बाद से व्यापार में मंदी है। लोगों के पास खर्च करने को पैसा नहीं है तो बाजार भी मंदे में है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना
दूसरी लहर के बाद अब बाजार में आधे से भी कम व्यापार बचा हुआ है। जिसके कारण हम व्यापारियों को मंदी का सामना करना पड़ रहा है। अभी धीरे-धीरे महामारी से उभरना शुरू हुए हैं, फिर से लॉकडाउन लग गया तो हम व्यापारियों को और भी ज्यादा परेशानी होगी।
विज्ञापन

-सुनील मुंजाल, प्रधान, इंसार बाजार देवी मंदिर रोड एसोसिएशन
महामारी से पहले हम सभी अपनी दुकानों में ग्राहकों को सामान बेचने में ही व्यस्त रहते थे। हमें पहले तो खाने का भी समय नहीं मिलता था। अब दिन भर इंतजार करते हैं कि कोई ग्राहक आकर सामान खरीद ले। दुकानदारों को भी माल महंगा मिल रहा है, जिसकी वजह से भी दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पवन राणा, दुकानदार
सरकार को लॉकडाउन के बाद अब हम व्यापारियों की मदद करनी चाहिए ताकि सभी दुकानदार मंदी में भी दुकानदारी कर सकें। कुछ नहीं तो बिल जैसी चीजों में ही कुछ प्रतिशत छूट दे देनी चाहिए। अगर इसी तरह मंदी चलती रही तो दुकानदारों के लिए बहुत परेशानी खड़ी हो जाएगी।
-नीरज सलूजा, दुकानदार
इंसार बाजार जिले का सबसे ज्यादा चलने वाला बाजार है। जब इंसार बाजार में रहकर हम दुकानदारों को मंदी का सामना करना पड़ रहा है तो बाकी बाजारों के दुकानदारों का क्या हाल होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। दुकानदारों की मदद के लिए कुछ न कुछ सरकार को करना चाहिए।

-आकाश मुंजाल, दुकानदार
तीसरी लहर को लेकर इंसार बाजार के हम सभी दुकानदारों को खौफ है कि यदि तीसरी लहर आई तो हम दुकानदारों को सबसे ज्यादा परेेेशानियों व मंदी का सामना करना पड़ेगा। शायद तीसरी लहर के बाद हम उभर भी नहीं पाएं। ऐसे स्थिति दुकानदारों के लिए घातक होगी।
-ओम प्रकाश, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed