{"_id":"61cf5c58f9c31c29697dfbc8","slug":"gohana-road-assandh-road-will-be-four-lane-panipat-news-knl9459383","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोहाना रोड, असंध रोड होंगे फोरलेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहाना रोड, असंध रोड होंगे फोरलेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। वर्ष 2022 शहर के लिए कई बड़ी सौगात लेकर आ रहा है। इस वर्ष शहर को जीटी रोड पर लगने वाले जाम से राहत मिल सकती है। गोहाना रोड और असंड रोड को फोरलेन किया जाएगा। इसके साथ ही शहर के अंदर जीटी रोड को चौड़ा किया जाएगा। एलिवेटेड हाईवे के नीचे तीन स्थानों पर कट भी खोले जाएंगे।
गोहाना रोड को एनएफएल नाके तक फोरलेन किया जा रहा है। इसके बाद एनएफएल नाके से गांव डाहर तक इस स्टेट हाईवे को फोरलेन किया जाएगा। फिलहाल यहां पर बिजली के खंभे हटाने का काम चल रहा है। अप्रैल तक इस प्रोजेक्ट के पूरा हो जाने की उम्मीद है। वहीं असंध रोड को फोरलेन करने का काम मई तक पूरा हो सकता है।
ग्रिल को खिसकाकर जीटी रोड होगी चौड़ी
जीटी रोड के चौड़ीकरण के लिए सर्वे और पैमाइश का काम हो गया है। जाम से निजात के लिए जीटी रोड के बीच लगी ग्रिल को दोनों ओर से खिसकाया जाएगा। निगम के नाले को भी चौड़ीकरण में लिया जाएगा। दुकानों के सामने से नाला बनाया जाएगा। दिल्ली से आने वालों के लिए गोहाना रोड से पहले जोध सचियार गुरुद्वारे के सामने यू-टर्न बनाया जाएगा। इसके बाद फ्लाईओवर के दोनों तरफ कट खुलावाए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रदेश की सबसे बड़ी शुगर मिल की मिलेगी सौगात
गांव डाहर में नई शुगर मिल बनकर लगभग तैयार है। इसकी क्षमता 80 हजार क्विंटल गन्ना पिराई की है। ये प्रदेश की सबसे अधिक पिराई क्षमता वाली शुगर मिल होगी। इसी वर्ष किसानों को इसकी सौगात मिलेगी। ये शुगर मिल चालू होने से किसानों को बाहरी जिलों में गन्ना लेकर नहीं जाना पड़ेगा। 15 जनवरी तक इस शुगर मिल का ट्रायल होने की संभावना हैं।