फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Gohana Road - 220 electric poles obstructed the road to Dahar

गोहाना रोड- डाहर तक मार्ग फोरलेन करने में बिजली के 220 खंभों का अड़ंगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Gohana Road - 220 electric poles obstructed the road to Dahar
गोहाना मोड़ से गांव डाहर तक स्टेट हाईवे को फोरलेन करने का काम अधूरा पड़ा है। इस मार्ग पर 350 दुकानदार और छह निजी अस्पताल संचालक पिछले डेढ़ माह से परेशान हैं। सड़क चौड़ीकरण में बिजली निगम के 220 विद्युत खंभों ने अड़ंगा लगा रखा है। जब तक खंभें नहीं हटेंगे तब तक काम शुरू नहीं हो सकता है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने मार्ग को फोरलेन करने के लिए खन्ना रोड से एनएफएल फाटक तक दोनों ओर करीब 15-15 फुट चौड़े और ढाई फुट गहरे गड्ढे खोदे गए हैं, जिन पर नींव तैयार कर मार्ग को चौड़ा किया जाएगा। इन गड्ढ़ों में ही लगे बिजली के 220 खंभे जब तक नहीं हटेंगे तब तक नींव तैयार नहीं की जा सकती है। इन खंभों को हटाने का काम पीडब्ल्यूडी और बिजली निगम के अधिकारियों के बीच फंसा हुआ है। इसका खामियाजा गोहाना रोड निवासियों को भुगतना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन

गड्ढों में बरसात का पानी जमा हो है, रोज गड्ढों में वाहन गिर रहे हैं। इन हादसों में दो युवकों की मौत भी हो चुकी है। अब रोड का काम अधूरा होने के कारण शुगर मिल, किशनपुरा, खन्ना रोड, एनएफएल फाटक और एफसीआई गोदाम के सामने जाम की स्थिति रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी विधायक प्रमोद विज ने चुनाव लड़ने से पहले ही कहा था कि उनका पहला प्रयास पानीपत- रोहतक नेशनल हाइवे को गोहाना मोड़ से डाहर गांव तक फोरलेन कराना होगा। विधायक ने इस परियोजना को पास भी कराया। फिर विधायक ने वन विभाग से पेड़ काटने की अनुमति भी दिलाई। पीडब्ल्यूडी ने मार्ग को चौड़ा करने के लिए दोनों ओर सड़कों की खुदाई की, लेकिन अब रोड को बनाने में सबसे बड़ी परेशानी बिजली निगम के खंभे हैं। विधायक के बार बार-कहने के बाद खंभे नहीं हटाए जा रहे हैं।
अगर बिजली बिजली निगम पोल शिफ्ट करने की जिम्मेदारी लेता है तो इसके लिए पीडब्ल्यूडी को एस्टीमेट बनाकर देगा। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया होगी, जिसमें एक माह का समय लग जाएगा और पोल शिफ्ट करने का कार्य तभी शुरू हो पाएगा। सड़क को फोरलेन करने का कार्य लंबा खिंचता दिखाई दे रहा हैं। लोगों को इस परेशानी को दो माह से अधिक समय झेलना पड़ सकता हैं।
दुकानदार सांसद संजय भाटिया, विधायक प्रमोद विज और उपायुक्त से मिल चुके हैं। सांसद ने यहां का दौरा कर अधिकारियों को जल्द से जल्द काम शुरू करने के निर्देश भी दिए थे, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ। दुकानदारों ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मिलकर अपनी समस्याएं रखी है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को कॉल कर जल्द काम शुरू करने के निर्देश भी दिए हैं। गोहाना रोड के दुकानदार सुरेंद्र, ललित, मोहन और सुरेश ने बताया कि पीडब्ल्यूडी व बिजली निगम दोनों ही अलग-अलग बातें कर रहे हैं। अभी तक उखाड़ी गई सड़क पर रात को रोड़ा डालना शुरू किया गया है। इसमें भी काम अच्छे से नहीं किया जा रहा। जल्द निर्माण के लिए अलग-अलग जगह गुहार लगा चुके हैं। उन्हें सिर्फ आश्वासन मिलता है।

गोहाना रोड पर मलिक अस्पताल, सरदाना अस्पताल, एआर मितल, खुशी मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल, कुंडू अस्पताल और सुख सतागर अस्पताल हैं। यहां हर रोज सैकड़ों मरीजों का आना-जाना रहता है। अस्पतालों के सामने गड्ढे खोद दिए गए हैं। मरीजों को यहां से उठाकर ले जाना पड़ता है। इन गड्ढों में गिरने का भी भय बना रहता है। डॉक्टरों ने प्रशासन से अपील की है कि जल्द सड़क व नालों का निर्माण कार्य किया जाए।
बिजली निगम ने पोल शिफ्ट के लिए एस्टीमेट बनाकर देना है। इसके बाद ही पीडब्ल्यूडी की इलेक्ट्रिक विंग की ओर से बिजली पोल शिफ्ट करने काम शुरू होगा।
रामपाल सिंह, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed