फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   GMSSSS team tops science drama competition

Panipat News: विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में जीएमएसएसएसएस की टीम अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
GMSSSS team tops science drama competition
जिला स्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में विजेता राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल जीटी रोड को सम्मानित
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवाह में प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाने तथा विज्ञान में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को जिला स्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जीटी रोड की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल समालखा की टीम ने द्वितीय तथा आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छाजपुर कलां की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि रहे जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने विजेता टीमों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवाह में आयोजित प्रतियोगिता में खंड स्तर पर विजेता और उपविजेता रही 10 टीमों ने भाग लिया। मानव जाति के लाभ के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी विषय पर आयोजित विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में प्रतिभागी टीमों ने कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप कुमार ने बताया कि उत्तरी भारत विज्ञान नाटक प्रतियोगिता (एनआईएसडीसी) 2025-26 दिसंबर के पहले सप्ताह में नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र में आयोजित की जाएगी। इससे पूर्व राज्य स्तरीय विज्ञान नाटक एससीईआरटी गुरुग्राम में सितंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से पहले सोमवार को जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रतियोगिता में प्रतिभागी टीमें
खंड टीमें
बापौली- एएमएसएसएस छाजपुर कलां और जीएमएस ताजपुर।
समालखा- डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल और जीएमएसएसएस समालखा।
पानीपत - जीएमएसएसएस जीटी रोड और जिनवाणी विद्या भारती स्कूल।
इसराना - सरस्वती विद्या मंदिर बुआना लाखू और जीएमएसएसएस इसराना।
मतलौडा - जीएसएसएस सिठाना और जीजीएसएसएस मतलौडा।


विज्ञान नाटक प्रतियोगिता का विषय-
मानव जाति के लाभ के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी।

उप-विषय- 1. विज्ञान में महिलाएं, 2. स्मार्ट कृषि, 3. डिजिटल इंडिया : जीवन को सशक्त बनाना, 4. सभी के लिए स्वच्छता, 5. हरित प्रौद्योगिकी।



नाटक महोत्सव में भाग लेंगी शीर्ष दो टीमें
राज्य स्तर पर शीर्ष दो विजेता टीमों को उत्तर भारत विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उत्तर भारत विज्ञान नाटक प्रतियोगिता की शीर्ष दो टीमों को दिसंबर-2025 में राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के विज्ञान नाटक महोत्सव में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed