फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Glucose levels tested in professors and students

Panipat News: प्राध्यापकों और विद्यार्थियों में जांची ग्लूकोज की मात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Glucose levels tested in professors and students
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा विश्व मधुमेह दिवस जागरूकता के साथ मनाया गया। इसमें प्राध्यापकों, स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों ने शिरकत की।
विज्ञापन




प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा की अगुवाई में प्राध्यापकों और विद्यार्थियों के रक्त में ग्लूकोज की मात्रा जानने के लिए निशुल्क जांच की गई। स्वयं प्राचार्य ने भी स्वयंसेवकों के रक्त में ग्लूकोज की जांच कराई। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राकेश गर्ग, डॉ. संतोष कुमारी, डॉ. एसके वर्मा, व मुकेश पूनिया ने शिविर और सेमिनार में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि मधुमेह अंधापन, गुर्दे की विफलता, दिल का दौरा, स्ट्रोक और निचले अंग विच्छेदन का एक प्रमुख कारण बनता है। स्वस्थ आहार, शारीरिक गतिविधि और तंबाकू के सेवन से परहेज करने से टाइप-2 मधुमेह को रोका या विलंबित किया जा सकता है। इसके अलावा दवा, नियमित जांच और विभिन्न तरीकों से मधुमेह का इलाज किया जा सकता है और इसके परिणामों से बचा जा सकता है। यदि हम अपनी बुरी आदत सुधार लें तो मधुमेह को ठीक किया जा सकता है । कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राकेश गर्ग ने कहा कि मधुमेह एक दीर्घकालिक बीमारी है। इसमें रक्त में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है। डॉ. एसके वर्मा ने कहा कि ज्यादा फाइबर से भरपूर भोजन का सेवन करना, पैकेज्ड और प्रोसेस्ड खाने से बचना, ज्यादा पानी का सेवन करना और शारीरिक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed