{"_id":"6a5e90218bb507e8d10be469","slug":"global-situation-has-hit-the-handloom-industry-with-a-slowdown-panipat-news-c-18-1-knl1004-952892-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: वैश्विक हालात से हैंडलूम उद्योग पर मंदी की मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: वैश्विक हालात से हैंडलूम उद्योग पर मंदी की मार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। दिल्ली में आयोजित चार दिवसीय एक्सपो-2026 से पानीपत के हैंडलूम निर्यातकों को अपेक्षित ऑर्डर नहीं मिले। उद्योग जगत का कहना है कि एक्सपो में उम्मीद के अनुरूप अंतरराष्ट्रीय खरीदार नहीं पहुंचे, जिससे करोड़ों रुपये के संभावित कारोबार पर असर पड़ा।
चिंतित उद्यमियों ने सरकार से अलग से विशेष अंतरराष्ट्रीय हैंडलूम प्रदर्शनी आयोजित कराने की मांग उठाई है। टेक्सटाइल और हैंडलूम उद्योग कभी सालाना करीब 20 हजार करोड़ रुपये का निर्यात करता था। हालांकि कुछ समय से वैश्विक परिस्थितियों के चलते उद्योग मंदी का सामना कर रहा है।
अलग प्रदर्शनी से मिल सकती
है नई रफ्तार : रमेश वर्मा
हैंडलूम एक्सपोर्टर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के प्रधान रमेश वर्मा ने बताया कि दिल्ली एक्सपो में बायर्स की अपेक्षाकृत कम मौजूदगी से निर्यातकों की चिंता बढ़ी है। उन्होंने सरकार से मांग की कि विशेष अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी आयोजित की जाए। इसमें अमेरिका सहित अन्य प्रमुख देशों की रिटेल कंपनियों और खरीदारों को आमंत्रित किया जाए, ताकि स्थानीय उद्योग को नए ऑर्डर मिल सकें और निर्यात को गति मिले।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय तनाव का सीधा असर व्यापार पर : गुलशन मल्होत्रा
उद्यमी गुलशन मल्होत्रा ने कहा कि कई देशों में जारी भू-राजनीतिक तनाव का असर वैश्विक व्यापार पर पड़ रहा है। विदेशी खरीदार सतर्क रुख अपनाए हुए हैं और नए ऑर्डर देने से बच रहे हैं। इसका सीधा नुकसान पानीपत के निर्यातकों को उठाना पड़ रहा है।
वैश्विक मंदी व नीतिगत चुनौतियों से बढ़ी परेशानी : अग्रवाल
सेक्टर-29 उद्योग संघ के प्रधान श्रीभगवान अग्रवाल ने कहा कि वैश्विक आर्थिक मंदी और प्रतिकूल परिस्थितियों ने पानीपत के उद्योग की कमर तोड़ दी है। उनका कहना है कि जब तक सरकार निर्यातकों के लिए विशेष प्रोत्साहन पैकेज और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक सीधी पहुंच उपलब्ध नहीं कराएगी, तब तक उद्योग की स्थिति में सुधार मुश्किल रहेगा।
वैश्विक स्तर पर जारी तनाव से निर्यातकों के सामने गंभीर चुनौती खड़ी हो गई है। दिल्ली एक्सपो में भी अपेक्षित ऑर्डर नहीं मिले। सरकार को टेक्सटाइल उद्योग को मजबूती देने के लिए विशेष कदम उठाने होंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उद्योग की ब्रांडिंग और बड़े खरीदारों तक सीधी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए अलग मंच तैयार किया जाना चाहिए।
-विनोद धमीजा, प्रधान, हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स