फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Girl students taking admission in ITI will get Rs 2500 on Women's Day

Panipat News: आईटीआई में दाखिला लेने वाली छात्राओं को महिला दिवस पर मिलेंगे 2500 रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
Girl students taking admission in ITI will get Rs 2500 on Women's Day
पानीपत। तकनीकी शिक्षा में बेटियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने एक नई पहल की है। आईटीआई में दाखिला लेने वाली छात्राओं को महिला दिवस पर 2500 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह राशि महिला दिवस पर पहली बार एकमुश्त ही मिलेगी। छात्राओं की ट्यूशन फीस सरकार की ओर से पहले ही माफ की हुुई है।
विज्ञापन




जीटी रोड स्थित राजकीय आईटीआई के प्राचार्य डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि तकनीकी शिक्षा में बेटियों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में महिला दिवस पर आईटीआई की नियमित छात्रा को एकमुश्त 2500 रुपये सरकार द्वारा दी जाएगी। इसके अलावा बेटियों को टूल किट के एक हजार रुपये प्रतिमाह मिलते है।
विज्ञापन




बता दें कि सरकार की ओर से बेटियों को कुशल और रोजगार प्रदान करने के लिए सरकार ने आईटीआई में पढ़ने वाले छात्राओं के लिए स्कॉलरशिप राशि देने का फैसला किया है। शैक्षणिक सत्र 2023- 24 से छात्राओं को यह राशि खाते में दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





आईटीआई में हो चुके 22469 पंजीकरण
कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से प्रदेश की राजकीय व निजी आईटीआई में पंजीकरण प्रक्रिया 07 जून से शुरू हो चुकी है। प्रदेश में अब तक 22469 पंजीकरण किए जा चुके हैं जबकि 14987 आवेदन पूर्ण कर लिए गए हैं। सबसे ज्यादा 19268 आवेदन इलेक्टिशियन ट्रेड के लिए किए गए हैं। प्रदेश की 381 आईटीआई में इंजीनियनियरिंग व नाॅन इंजीनियरिंग की 87 ट्रेड में दाखिले के लिए आवेदन किए जा रहे हैं।

15 विकल्प का चयन कर सकता है विद्यार्थी

प्राचार्य डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि आईटीआई में आवेदन के लिए आवेदन प्रक्रिया सात जून से शुरू हो चुकी है। आवेदन पत्र में हर विद्यार्थी अपनी योग्यता के अनुसार अधिकतम 15 विकल्प का चयन कर सकता है। वहीं, प्रदेशभर में संचालित आईटीआई की दाखिला प्रक्रिया में राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और यूपी के विद्यार्थी भी रुचि दिखा रहे हैं।





21 जून तक जारी रहेगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

आईटीआई में एडमिशन लेने के इच्छुक विद्यार्थी 21 जून तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दाखिला लेने के इच्छुक स्टूडेंट्स यह सुनिश्चित कर लें कि परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में उनका नाम, माता- पिता का नाम और डेट ऑफ बर्थ वही हो, जो उनकी 10वीं की मार्कशीट में है। पीपीपी में ओटीपी के लिए मोबाइल नंबर आवश्यक है। मोबाइल नंबर चालू हालत में होना चाहिए ताकि ओटीपी आ के खुद की ई-मेल आईडी जो नई बनी हो, जो पहले किसी अन्य छात्र के एडमिशन में रजिस्टर्ड न हो। इन सभी बातों का विद्यार्थियों को ध्यान रखना होगा, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।




वर्जन-

- प्रदेशभर में आईटीआई में दाखिला लेने के इच्छुक छात्र ऑनलाइन या आईटीआई संस्थान के हेल्प डेस्क से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। प्रदेशभर में अब तक करीब 22 हजार और पानीपत आईटीआई में करीब 1500 आवेदन हो चुके हैं।

- डॉ. कृष्ण कुमार, जिला नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य राजकीय आईटीआई पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed