{"_id":"62363cafcfc5ff0563545205","slug":"girl-s-father-also-arrested-in-kidnapping-case-panipat-news-knl1022878108","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण मामले में युवती का पिता भी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण मामले में युवती का पिता भी काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। थर्मल की एक कंपनी के एचआर मैनेजर का अपहरण व लूटपाट के मामले में पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने गांव खुखराना निवासी युवती के पिता राजबीर को गिरफ्तार किया। शनिवार को उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस ने इस मामले में कुख्यात रणदीप कवी, उसके सगे भाई सुंदर समेत 10 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से सात आरोपियों को छह दिन के पुलिस रिमांड पर ले रखा है।
गौरतलब है कि गांव खुखराना निवासी बलवान ने बताया था कि वह थर्मल की एक कंपनी में एच आर मैनेजर है। उसके पड़ोसी राजबीर की एक बेटी ने एक युवक अमित के संग भागकर शादी कर ली थी। अमित पहले उसके पास काम कर चुका था। युवती के पिता राजबीर को शक था कि युवती को भगाने में अमित की उसने मदद की है। इसी शक पर राजबीर ने कवि निवासी रणदीप, सुंदर, विक्रम, जगमाल, प्रदीप,बलजीत, सुनील,अशोक,विनोद और राहुल के साथ मिलकर युवती को भगाने वाले अमित के साथ मारपीट की। फिर अमित के फोन से उसे मिलने का झांसा देकर बुलाया।
उसका अपहरण कर उसे पहले रणदीप की कोठी पर लेकर गए, जहां पर उसके साथ जमकर मारपीट की गई। मारपीट के दौरान आरोपियों ने युवती के बारे में पूछताछ की, उसके बाद उसे नहर में फेंकने के लिए लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में गाड़ी एक ऑटो से टकरा गई और वह भागने में कामयाब हो गया। इसके बाद उसने पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को दबोच लिया था।