फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Girl's Day: Kate cut on the birthday of eight daughters

बालिका दिवस : आठ बेटियों के जन्मदिन पर काटा केट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Girl's Day: Kate cut on the birthday of eight daughters
पानीपत। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर अध्यापक बोधराज बच्चियों के साथ केक काटकर लाडली जन्मोत् - फोटो : Panipat
पानीपत। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सोमवार को नवोदय क्रांति परिवार भारत ने बेटियों के लिए लाडली जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। अभियान के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला वार्ड-10 में कार्यरत जेबीटी अध्यापक बोधराज ने स्थानीय चांदनी बाग कॉलोनी में जनवरी माह में जन्म लेने वाली आठ बेटियों छवि, लवन्या, अवनी, खुशबू, मोहिनी, नव्या, गायत्री, शिवानी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान सभी बालिकाओं के अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिक्षक बोधराज ने बताया कि वर्ष 2018 से ही वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ से प्रेरित होकर नवोदय क्रांति परिवार भारत के संस्थापक संदीप ढिल्लो व नेशनल मोटीवेटर दिनेश कुमार वर्मा के साथ मिलकर इस अभियान को जारी रखे हुए हैं। इसके अंतर्गत हर तीन माह में एक बार इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसमें उस माह में जन्मीं बेटियों का जन्मदिन उनसे केक कटवाकर मनाकर खुशियां बांटते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोरोना काल में फिलहाल स्कूल बंद चल रहे हैं। इस कारण उन्होंने बच्चों के घर जाकर सात बेटियों का जन्मदिन मनाया। उनके हाथों केक कटवाया व उपहार दिए गए। अभिभावक कमलेश निर्मला आदि ने इस मुहिम की सराहना की ओर कहा कि शिक्षक बोधराज के प्रयासों की जितनी सराहना की जाए कम है। जो बेटियों के मान सम्मान के लिए व लोगों की अपनी बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा दे रहे हैं। शिक्षक बोधराज ने भी कहा कि उनके जीवन का एक ही लक्ष्य है कि समाज मे बेटियों के बारे में लोगों की सोच में बदलाव लाकर, बेटों जैसी ही परवरिश व अधिकार मिलें, तभी समाज मे एकरूपता आ पाएगी। वर्ष 2009 से ही पूरे देश में राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है क्योंकि इस दिन वर्ष 1966 में इंदिरा गांधी ने देश की प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed