फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Gifts given to 11 girls in district level Lohri festival

Panipat News: जिला स्तरीय लोहड़ी उत्सव में 11 बच्चियों को दिए तोहफे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Gifts given to 11 girls in district level Lohri festival
पानीपत। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जीटी रोड स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में सोमवार को जिला स्तरीय बालिका लोहड़ी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि नगराधीश टीनू पोसवाल रही और कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी परविंदर कौर ने की। उन्होंने महिलाओं के साथ लोहड़ी के कार्यक्रम की शुरूआत की। मंच संचालन मास्टर प्रदीप मलिक ने किया।
विज्ञापन


नगराधीश टीनू पोसवाल ने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं। अभिभावकों को चाहिए कि वे बेटियों को भी वे अवसर प्रदान करें, जो समाज में बेटों को प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने मिशन वात्सल्य स्कीम की डायरी का भी विमोचन किया। महिला एवं बाल विकास द्वारा महिलाओं को मिठाई बांटकर लोहड़ी का उत्सव मनाया। नगराधीश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 में इसी धरा से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शुरूआत की थी। जिसके सार्थक परिणाम आज हमारे सामने हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों के लिए सरकार ने अनेक योजनाएं क्रियांवित की हैं। जिनका लाभ वर्तमान बेटियों को मिल रहा है।
विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी परविंदर कौर ने सरकार द्वारा बेटियों के उत्थान को लेकर चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज में कुछ ऐसे व्यक्ति भी हैं जिनका बेटियों के प्रति नजरियां सही नहीं है। वे जन्म के तुंरत बाद बेटियों को कूडे़ के ढेर में डाल देते हैं। इस घिनौने अपराध के लिए वे किसी भी तरह से माफी के लायक नहीं हैं। महिला एवं बाल विकास विभागों गर्भवती महिलाओं और नौनिहालों के लिए काम करता है। जिला बाल सरंक्षण अधिकारी निधि गुप्ता ने बेटियों के लिए संचालित कई योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर सीडीपीओ लक्ष्मी, पुष्पा, सुपरवाइजर प्रोमिला मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed