{"_id":"61bcf294594b1c0c833c8d83","slug":"getting-grant-for-setting-up-polyhouse-panipat-news-knl93098142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीहाउस लगाने के लिए मिल रहा अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीहाउस लगाने के लिए मिल रहा अनुदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। प्रदेश सरकार किसानों की समृद्धि के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित कर रही है। बागवानी विभाग के पोर्टल पर आवेदन कर किसान योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। विभिन्न योजनाओं पर किसानों को अनुदान प्रदान किया जा रहा है।
किसान उद्यान विभाग के माध्यम से पॉली हाउस, नेट हाउस, वॉक-इन-टनल और प्लास्टिक टनल आदि योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं । एक एकड़ के पॉली हाउस के लिए अधिकतम अनुदान राशि आईएचडी योजना के तहत 18.98 से 40.30 लाख रुपये तक है। एससीएसपी के तहत 26.28 से 55.8 लाख रुपये प्रति एकड़ अनुदान दिया जाता है।
एक एकड़ में पॉली हाउस लगाने पर लगभग 29.2 से 62 लाख रुपये का खर्च आता है जबकि नेट हाउस लगाने के लिए प्रति एकड़ लगभग 14 से 25.60 लाख रुपये खर्च आता है । वॉक-इन टनल के लिए आईएचडी के तहत 15.60 से 17.42 लाख रुपये और एससीएसपी के तहत 21.60 से 24.12 लाख रुपये प्रति एकड़ अनुदान निर्धारित है। वॉक-इन-टनल पर प्रति एकड़ 24 से 26.80 लाख रुपये खर्च आता है । प्लास्टिक टनल के लिए प्रति एकड़ एक से 1.16 लाख रुपये की लागत आती है।