फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   German language to be introduced in government schools, EOI invited from teachers

Panipat News: सरकारी स्कूलों में शुरू होगी जर्मन भाषा, शिक्षकों से ईओआई आमंत्रित

Fri, 05 Jun 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 05 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
German language to be introduced in government schools, EOI invited from teachers
पानीपत। सरकारी स्कूलों में अब विद्यार्थियों को जर्मन भाषा सीखने का अवसर मिलेगा। शिक्षा विभाग ने जर्मन भाषा को वैकल्पिक विषय के रूप में शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पात्र शिक्षकों से ऑनलाइन एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) मांगे गए हैं।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम जर्मन एंबेसी के सहयोग से संचालित किया जाएगा और आगामी शैक्षणिक सत्र से चयनित स्कूलों में इसकी शुरुआत की संभावना है। शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार प्रदेशभर में इच्छुक शिक्षकों का एक समूह तैयार किया जाएगा, जिन्हें जर्मन भाषा के प्रशिक्षण के बाद शिक्षण कार्य से जोड़ा जाएगा। इसके लिए पीजीटी इंग्लिश, टीजीटी इंग्लिश और टीजीटी सोशल स्टडीज के शिक्षक एमआईएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


विभाग का मानना है कि विदेशी भाषा का ज्ञान विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा, अंतरराष्ट्रीय छात्रवृत्तियों और रोजगार के नए अवसरों के द्वार खोलेगा। इसी उद्देश्य से शिक्षकों को भी आधुनिक और वैश्विक शिक्षा प्रणाली से जोड़ने की दिशा में यह पहल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शिक्षकों को मिल सकती है प्राथमिकता
जिन शिक्षकों के पास जर्मन या अन्य विदेशी भाषा का प्रमाणपत्र, डिप्लोमा या विशेष प्रशिक्षण है, उन्हें चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जा सकती है। हालांकि विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल ईओआई फॉर्म भरने से चयन सुनिश्चित नहीं होगा। सभी आवेदन केवल एमआईएस पोर्टल के माध्यम से ही मान्य होंगे।


शिक्षा विभाग निदेशालय की ओर से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। जिला स्तर पर अभी अंतिम रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। जर्मन भाषा की शुरुआत से विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। - राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed