फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Geeta University has tied up with Code Quotient

गीता विश्वविद्यालय ने किया कोड कोशेंट के साथ करार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Geeta University has tied up with Code Quotient
इसराना। गीता विश्वविद्यालय में करार करते हुए वश्विविद्यालय की तरफ से प्रो चांसलर अंकुश बंसल व क? - फोटो : Panipat
इसराना। गीता विश्वविद्यालय नौल्था ने कोड कोशेंट कंपनी के साथ करार किया है। इसके जरिये विद्यार्थियों के लिए कोडिंग के कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। कंप्यूटर साइंस, बीटेक एवं बीसीए के फुल स्टेक कोर्स यहां किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

संस्थान के उप कुलपति डॉ. गुलशन चौहान ने बताया कि कोड कोशेंट सॉफ्टवेयर बनाती और उससे संबंधित सेवाएं प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि तकनीक के जरिये समस्याओं का समाधान आज की मांग है। समझौते के तहत कोड कोशेंट ने अपनी एक लैब गीता विश्वविद्यालय में स्थापित की है। इसके माध्यम से विद्यार्थी नई तकनीक फुल स्टेक डेवलपर बन सकेंगे। उन्हें रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

वाइस चांसलर डॉ. विकास सिंह ने बताया डिजिटल दुनिया वैश्विक होती जा रही है। इसकी दुनिया काफी तेज है और इसमें बेशुमार मौके छिपे हैं। तकनीकी परिवर्तन हमेशा से दोधारी तलवार की तरह रहा है, जिसमें जोखिम और मौके दोनों होते हैं। हम जोखिम का अंदाजा आसानी से लगा सकते हैं लेकिन उसमें बड़े मौके भी छिपे होते हैं। उन्होंने बताया कि कोड कोशेंट की तरफ से से शुरु किए जाने वाले इस कोर्स को लेकर विद्यार्थियों में खासा रुझान है। गीता विश्वविद्यालय की तरफ से प्रो. चांसलर निशांत बंसल, अंकुश बंसल एवं कोड कोशेंट की तरफ से सीईओ अरुण गोयत ने करार दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed