{"_id":"3bb88378a959171f1f3b45b6382a0700","slug":"gave-birth-to-daughter-made-a-mortgage-siblings-brought-cudwakr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी को दिया जन्म तो बना लिया बंधक , भाई-बहन छुड़वाकर लाए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी को दिया जन्म तो बना लिया बंधक , भाई-बहन छुड़वाकर लाए
panipat brueau
Updated Wed, 28 Oct 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पानीपत। देश को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान देने वाले हरियाणा में बेटियों की बेकद्री के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। अमर भवन चौकी निवासी विवाहिता को बहादुरगढ़ निवासी ससुरालियों ने बेटी जन्म के बाद कमरे में बंधक बना दिया। उसे कई दिनों तक खाने-पीने तक के लिए नहीं दिया गया। बहन व भाई जब मिलने पहुंचे तो उन्हें मामले का पता लगा। उन्होंने विवाहिता को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। परिजनों ने थाना शहर पुलिस को इसकी शिकायत दी है और पति समेत ससुरालियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
अमर भवन चौक निवासी रजनी ने थाना शहर पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि उसकी डेढ़ साल पहले बहादुरगढ़ निवासी राधेश्याम के साथ शादी हुई थी। उसके परिवार ने शादी में अपने हैसियत से ज्यादा धन दिया। रजनी ने आरोप लगाया कि उसका पति राधेश्याम व बाकी लोग दहेज को लेकर तंग करने लगे। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। उसके ससुराल के लोग कुछ शांत हो गए। उसने बताया कि 15-20 दिन पहले उसने ऑपरेशन से बच्ची को जन्म दिया। उसका पति व ससुराल के लोग लड़की के पैदा होने पर भड़क गए। वे उसे अस्पताल से घर ले गए। रजनी ने आरोप लगाया कि उन्होंने उसको एक कमरे में बंद कर दिया। जहां पर उसे कुछ खाने को नहीं दिया जाता था। ऐसे में उसकी व उसकी बच्ची दोनों की हालत बिगड़ गई।
बहन-भाई पीलिया लेकर पहुंचने पर खुला राज
अमर भवन चौक निवासी सुनील ने बताया कि वे छह भाई बहन हैं। उनके माता-पिता के कुछ सालों पहले मौत हो गई थी। रजनी की शादी बहादुरगढ़ निवासी राधेश्याम के साथ हुई थी। उनको 15 दिन पहले रजनी को ऑपरेशन से बच्ची पैदा होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर वे उसका पीलिया लेकर पहुंचे। जब रजनी की हालत देखकर उनको काफी दुख हुआ। उन्होंने उसके पति व ससुरालियों से इस बाबत पूछा तो उन्होंने रजनी को घर से बाहर निकाल दिया। वे रजनी को अपनी साथ ले आए।
विज्ञापन
वर्जन
पुलिस को अमर भवन चौक निवासी रजनी ने शिकायत की है। उसने बहादुरगढ़ निवासी अपने पति व ससुरालियों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है और इसमें नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
सुरेश सैनी, प्रभारी, थाना शहर