{"_id":"8dc41bd066227ab30b02ec7a4fdd2114","slug":"gangrap-with-married-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता से गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवविवाहिता से गैंगरेप
अमर उजाला, पानीपत
Updated Tue, 08 Oct 2013 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत में
विज्ञापन
शहर की एक नवविवाहिता के साथ गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है।
उसने गैंगरेप की साजिश में अपनी मां और मौसी के शामिल होने का आरोप लगाया
है।
पुलिस ने इस मामले में उसकी मां और मौसी समेत सात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आठ मरला पुलिस चौकी में शिकायत में नवविवाहिता ने बताया कि उसकी शादी करीब छह माह पहले हुई थी। उसका पति हिसार में नौकरी करता था तथा करीब एक माह से नौकरी छोड़कर घर ही रह रहा था।
उसने बताया कि तीन अक्तूबर को वह बाजार में सब्जी लेने गई थी। इसी बीच शहर में ही रहने वाली उसकी मां का फोन आया कि वह उससे मिलने बाजार में आ रही है। उसकी मां तो बाजार नहीं पहुंची, मगर उसकी मौसी वहां पहुंची और उसके साथ गजेसिंह नाम का एक व्यक्ति भी था। बातचीत के दौरान गजेसिंह ने उसे कोल्ड ड्रिंक्स पिला दी।
उसके पीते उसे नशा हो गया और उसके बाद उसकी मौसी और गजेसिंह ने उसे गाड़ी में डाल लिया। जब उसे होश आया तो वह जींद में थी तथा वहां पर गजेसिंह, रणबीर, सुरेंद्र और जय भगवान और एक अन्य ने उसे बंधक बनाकर दुराचार किया। यह सिलसिला पांच अक्तूबर तक चलता रहा। मौका पाकर पांच अक्तूबर को उसने मोबाइल पर अपने पति को वहां पर आने की बाबत कहा, मगर उसने मना कर दिया।
जैसे तैसे वह चंगुल से निकल सफीदो पहुंची और अपने सुसर को बुला लिया। उसका सुसर उसे घर ले आया। सुसराल आकर उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। लोकलाज के चलते उसके सुसराल पक्ष के लोग चुप रहे। मगर आज वे सलाह कर पुलिस के पास पहुंचे और मामला दर्ज करा दिया। पीड़िता ने बताया कि उसकी मां और मौसी उसे शादी से पहले गलत काम कराने का दबाव डालते थे। मगर वे उनके दबाव में नहीं आई। यही वजह है कि शादी के बाद से वह अपने मायके नहीं गई।