फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ganesh idol immersion: echo of Gajanan's cheers

गणेश की मूर्ति विसर्जन : गजानन की जयकारों की गूंज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 07:53 AM IST
विज्ञापन
Ganesh idol immersion: echo of Gajanan's cheers
पानीपत। औद्योगिक नगरी पानीपत में अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति विसर्जन किया गया। लाेगाें शोभायात्रा के साथ नाचते कूदते आबिर गुलाल उड़ाते नहर व यमुना पर पहुंचे। यहां अगले वर्ष जल्द आने की प्रार्थना के साथ गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया गया। असंध रोड व गोहाना रोड के अलावा यमुना के सनौली घाट पर सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। असंध रोड पर शाम के समय जाम की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार को अनंत चतुर्दशी पर गणेश उत्सव का अंतिम दिन रहा। इसके लिए दिनभर में दो मुहूर्त रहे। लोग सुबह ही दिल्ली पैरलल नहर और यमुना घाट पर पहुंचने लगे। आतिशबाजी के साथ गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया। दोपहर बाद श्रद्धालु शोभायात्रा के साथ नाचते गाते पहुंचे। वे आबिर गुलाल उड़ा रहे थे। शाम को चार से छह बजे तक असंध रोड लंबा जाम लग गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद रास्ता साफ किया। गणेश के भक्त मस्ती में झूमते हुए चल रहे थे। गणपति के गीतों पर जमकर ठुमके लगाए।
विज्ञापन

पंडित प्रवीण शर्मा नेू बताया कि गणपति की मूर्ति विसर्जन में त्याग का भाव है। गणेश मूर्ति विसर्जन का अर्थ केवल मूर्ति को जल में मिलाना नहीं है। मूर्ति विसर्जन की ये प्रक्रिया समझाती है कि इस भौतिक दुनिया में हमने जो कुछ भी बनाया है, वह अस्थायी है। वह सब अति इसी तरह मिट्टी में मिल जाएगा। ऐसे में संसार की मोह माया में फंसने की बजाय अपनी आत्मा को साक्षी मानकर कार्य करना चाहिए। जब हम अपनी बुद्धि का सही इस्तेमाल कर संसार के मोह से मुक्त होकर इसे त्याग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed