फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   G-20 Summit: Seven express and 13 passenger trains will remain canceled on September 9 and 10.

Haryana: यात्रीगण ध्यान दें... नौ और दस सितंबर को सात एक्सप्रेस और 13 यात्री गाड़ी रहेंगी रद्द

Sun, 03 Sep 2023 11:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 03 Sep 2023 11:13 PM IST
सार

नई दिल्ली में जी-20 सम्मेलन के चलते रेलवे ने फैसला लिया है। वंदे भारत समेत 26 एक्सप्रेस ट्रेनों का बादली में ठहराव होगा। नौ सितंबर को पांच और दस सितंबर को दो एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेंगी।

विज्ञापन
G-20 Summit: Seven express and 13 passenger trains will remain canceled on September 9 and 10.
Train demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नई दिल्ली में जी-20 सम्मेलन के चलते नौ और 10 सितंबर को नॉर्दन रेलवे ने अप और डाउन लाइन की ट्रेनों के आवागमन में बदलाव किया है। नौ सितंबर को पांच और दस सितंबर को दो एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेंगी। वहीं नौ सितंबर से जी-20 सम्मेलन खत्म होने तक 13 यात्री गाड़ियों को रद्द किया गया है। दो यात्री गाड़ियों के ठहराव में बदलाव किया गया है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ कम करने के लिए 26 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव बादली रेलवे स्टेशन पर निर्धारित किया है। स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन इसको नोटिस चस्पा कर दिया है।

विज्ञापन


ये गाड़ी रहेंगी रद्द
नौ और 10 सिंतबर को 14507/14508 बठिंडा एक्सप्रेस, 12459/12460 अमृतसर से नई दिल्ली सुपरफास्ट, 14331 कालका एक्सप्रेस एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 10 सितंबर को 22429/22430 दिल्ली पठानकोट एक्सप्रेस रद्द रहेगी। पैसेंजर ट्रेनों में नौ सितंबर से जी20 सम्मेलन खत्म होने तक 04176 पानीपत से अंबाला पैसेंजर, 04405/04406 एचएनके-केएचएन, 04451 दिल्ली-पानीपत मेमू, 04452 कुरुक्षेत्र-दिल्ली मेमू, 04471/04472 पानीपत-गाजियाबाद मेमू, 04581 पानीपत मेमू एक्सप्रेस स्पेशल(जनता), 04586 पानीपत-गाजियाबाद पैसेंजर, 04127 पानीपत एक्सप्रेस स्पेशल, 04139/04140 कुरूक्षेत्र-अंबाला-कुरुक्षेत्र मेमू एक्सप्रेस, 04178 कुरुक्षेत्र-दिल्ली मेमू एक्सप्रेस रद्द रहेगी। वहीं 04450 पानीपत से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन आदर्श नगर तक ही जाएगी और 04449 न्यू दिल्ली-कुरुक्षेत्र मेमू आदर्श नगर से कुरुक्षेत्र तक चलेगी।
विज्ञापन


इन 26 एक्सप्रेस ट्रेनों का बादली में रहेगा ठहराव
पानीपत रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली इन 26 ट्रनों का बादली में ठहराव निर्धारित किया गया है। इनमें 12414 पुजा सुपरफास्ट, 12450 गोवा संपर्क क्रांति, 12426 राजधानी एक्सप्रेस, 12446 उत्तर संपर्क क्रांति, 14012 होशियारपुर एक्सप्रेस, 20808 हीराकुंड एक्सप्रेस, 22686 यशवंत पुर एक्सप्रेस, 22462 श्री शक्ति एक्सप्रेस, 11078 झेलम एक्सप्रेस, 12204 गरीब रथ एक्सप्रेस, 12014 अमृतसर शताब्दी, 12058 जनशताब्दी एक्सप्रेस, 12716 सचखंड एक्सप्रेस, 12484 कोच्चिवेली एक्सप्रेस, 12046 चंडीगढ़ शताब्दी, 12926 पश्चिम एक्सप्रेस, 12752 नांदेड़ एक्सप्रेस, 22448 वंदे भारत, 12380 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, 12472 स्वराज एक्सप्रेस, 12478 जामनगर एक्सप्रेस, 12012 कालका शताब्दी, 22456 सांई नगर शिरडी एक्सप्रेस, 12498 शान ए पंजाब, 12030 स्वर्ण शताब्दी, 22440 वंदे भारत शामिल रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed