{"_id":"61d1f2ae5180c938706c6bb2","slug":"future-of-9th-and-11th-students-hanging-in-balance-panipat-news-knl94794423","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधर में लटका 9वीं व 11वीं के विद्यार्थियों का भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधर में लटका 9वीं व 11वीं के विद्यार्थियों का भविष्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। नियम 134ए के तहत गरीब विद्यार्थियों का निजी स्कूलों में दाखिला बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए मुश्किलों का सबब बन गया है। सबसे ज्यादा परेशानी 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों को झेलनी पड़ रही है। पुराने स्कूल से उन्होंने एसएलसी निकलवा लिया है, जबकि नए स्कूल में एनरोलमेंट पूरे हो चुके हैं। एनरोलमेंट न होने से उनका नए स्कूल में दाखिला नहीं हो पा रहा है, जबकि पुराने स्कूल में एसएलसी निकलवाने के बाद वापस दाखिला नहीं लिया जा रहा। ऐसे में जिले के करीब 250 विद्यार्थियों का भविष्य अधर में फंस गया है।
हालांकि सीबीएसई ने एनरोलमेंट की अंतिम तिथि बढ़ाकर छह जनवरी कर दी है, लेकिन ज्यादा परेशानी हरियाणा शिक्षा बोर्ड के विद्यार्थियों को झेलनी पड़ सकती है। वहीं, सूत्रों की मानें तो एनरोलमेंट की तिथि बढ़ाने का ज्यादा असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि सीबीएसई स्कूल बच्चों का एनरोलमेंट करवा चुके हैं। एक बार एनरोलमेंट होने के बाद दोबारा के लिए आवेदन करना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में 9वीं व 11वीं के विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। प्रभावित विद्यार्थियों ने शिक्षा अधिकारियों से इसका हल निकालकर दाखिला सुनिश्चित कराने की मांग की है।
बता दें कि नियम 134ए के तहत 2067 पात्र विद्यार्थियों को पहले ड्रॉ में स्कूल अलॉट किए गए हैं। इनमें से करीब 250 विद्यार्थी ऐसे हैं, जो 9वीं और 11वीं में पढ़ते हैं। आठवीं तक के विद्यार्थी हालांकि दाखिले के लिए अब भी निजी स्कूलों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कुछ निजी स्कूल अभी भी दाखिला देने में आनाकानी कर रहे हैं। करीब आधे विद्यार्थी आवंटित विद्यालयों में दाखिला लेने से वंचित हैं। अभिभावकों द्वारा की जाने वाली अपील और दी जाने वाली दलील का उन पर कोई असर नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विद्यार्थी सात जनवरी तक ले सकेंगे दाखिला
नियम 134ए के तहत अधिकतर निजी स्कूल पात्र विद्यार्थियों का दाखिला कर चुके हैं, लेकिन कुछ प्रमुख स्कूल अब भी दाखिले को लेकर टालमटोल कर रहे हैं। दाखिले से वंचित छात्रों को राहत देते हुए शिक्षा निदेशालय से पहले चरण के दाखिले की अंतिम तिथि को एक बार फिर बढ़ाकर सात जनवरी कर दिया गया है।
नियम 134ए के तहत अधिकतर निजी स्कूलों में पात्र विद्यार्थियों को दाखिला दिया जा चुका है। विशेषकर 9वीं व 11वीं के विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी गई है ताकि एनरोलमेंट और अन्य प्रक्रियाओं के लिए दस्तावेज समय पर पूरे किए जा सकें। वहीं, सीबीएसई ने एनरोलमेंट के लिए अंतिम तिथि को बढ़ाकर छह जनवरी कर दिया है। किसी विद्यार्थी को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
- विनीता तोमर, जिला को-ऑर्डिनेटर, सीबीएसई, पानीपत