फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Friend cheated businessman and ran away with Rs 27.50 lakh

Panipat News: व्यापारी को धोखा देकर 27.50 लाख रुपये लेकर भागा दोस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 02:47 AM IST
विज्ञापन
Friend cheated businessman and ran away with Rs 27.50 lakh
पानीपत। गांव बडौली स्थित अमन ढाबे पर चाय पी रहे हिसार के एक व्यापारी को धोखा देकर उसका दोस्त 27.50 लाख रुपये लेकर भाग गया। व्यापारी ने रुपये मांगे तो आरोपी ने उसे घर आकर लेने को कहा। व्यापारी हिसार में आरोपी के घर रुपये लेने गया तो आरोपी ने पहले चाय पिलाई और फिर बदमाश बुलाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। इस वारदात के बाद व्यापारी ने वापस पानीपत आकर पुलिस को मामले की शिकायत दी, जिस शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


हिसार के सेक्टर-4 निवासी अशोक बूरा ने बताया कि वह व्यापार करता है। वह 10 जून के अपने दोस्त अनिल और सूर्य नगर निवासी विकास के साथ विकास की गाड़ी स्कार्पियों में सवार होकर हिसार से पानीपत तहसील में आए थे। उन्हें इसराना निवासी जगजीत सिंह उर्फ बुच्चा से 28 लाख रुपये लेने थे। वह रुपये लेने के बाद गाड़ी में सवार होकर जीटी रोड पर गांव बडौली के नजदीक अमन ढाबा पर पहुंचे। जहां पर उन्हें कुछ पेमेंट अपने दोस्त अंबाला निवासी राजेश सैनी को देनी थी। उन्होंने राजेश को भी ढाबे पर आने के लिए कहा। कुछ देर बाद उसका दोस्त विकास मोर पानी की बोतल लाने का बहाना बनाकर गाड़ी में जाकर बैठ गया। वह अपने दूसरे दोस्त अनिल के साथ बातचीत करने लगा। कुछ देर बाद अनिल भी उठकर लघुशंका करने के लिए गया और वह फोन में व्यस्त हो गया। इस दौरान मौका पाकर दोस्त विकास रुपये लेकर गाड़ी से फरार हो गया। घटना के संबंध में सदर थाना प्रभारी राम निवास ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन



बॉक्स



डायल 112 पर फोन करने से पहले विकास का फोन आया

अशोक ने बताया कि वह जिस दोस्त राजेश सैनी का इंतजार कर रहे थे, वह ढाबे पर पहुंच गया था। पूरी घटना उन्होंने राजेश को बताई। इसी वक्त विकास मोर का फोन आया, उसने कहा कि पुलिस को शिकायत मत देना उसे रुपयों की जरुरत थी, इसलिए वह रुपये लेकर आ गया। वो हिसार आकर उससे रुपये वापस ले ले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स



घर चाय पिलाकर बुलाए बदमाश

अशोक ने बताया कि वह अपने दोस्त अनिल व राजेश के साथ राजेश की गाड़ी में विकास मोर के घर हिसार चला गया। घर पहुंचने के बाद विकास ने चाय बनवाई। उन्होंने जैसे ही चाय पीकर खत्म की और रुपये मांगे तो विकास ने कुछ वक्त मांगा। 20 मिनट बाद घर पर तीन बदमाश आए और उन्होंने आते ही 27.50 लाख रुपये देने से इंकार कर दिया, मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed