{"_id":"6624e2a48b60c526910be85b","slug":"fridge-explodes-in-shop-in-panipat-sound-heard-up-to-500-meters-away-shopkeeper-narrowly-escaped-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: दुकान में धमाके के साथ फ्रिज फटा, 500 मीटर दूर तक सुनाई दी आवाज; दुकानदार बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: दुकान में धमाके के साथ फ्रिज फटा, 500 मीटर दूर तक सुनाई दी आवाज; दुकानदार बाल-बाल बचा
Sun, 21 Apr 2024 03:25 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 21 Apr 2024 03:25 PM IST
सार
सुरेंद्र ने बताया कि उनकी दुकान में लगभग 20 साल पुराना फ्रिज रखा हुआ है। रविवार सुबह आठ बजे फ्रिज में अचानक स्पार्किंग हुई और आग लग गई। उसका भाई भूपेंद्र आग बुझाने लगा तो धमाके के साथ फ्रिज फट गया।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत के विकास नगर में एक दुकान में रखा पुराना फ्रिज अचानक धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज पूरे क्षेत्र में सुनाई दी। दुकान का सामान तक धमाके में बिखर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि घटना के वक्त दुकान में दुकानदार था लेकिन वह बाल बाल बच गया।
विज्ञापन
विकास नगर निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उसके भाई भूपेंद्र की विकास नगर में राधे राधे करियाना स्टोर के नाम से दुकान है। उनकी दुकान में लगभग 20 साल पुराना फ्रिज रखा हुआ है। रविवार सुबह आठ बजे फ्रिज में अचानक स्पार्किंग हुई और आग लग गई। उसका भाई भूपेंद्र आग बुझाने लगा तो धमाके के साथ फ्रिज फट गया।
विज्ञापन
धमाका इतना जबरदस्त था कि 500 मीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। दुकान का सामान बाहर बिखर गया। धमाके की आवाज सुनते ही लोग मौके पर पहुंचे और दुकानदार भूपेंद्र को अंदर से बाहर निकाला। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन