{"_id":"645aa69dabe16cfef80e59c9","slug":"fraud-of-151-crore-from-bjp-leader-by-preparing-fake-land-documents-panipat-news-c-18-1-116589-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जमीन के जाली दस्तावेज तैयार कर भाजपा नेता से 1.51 करोड़ की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जमीन के जाली दस्तावेज तैयार कर भाजपा नेता से 1.51 करोड़ की ठगी
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 18 निवासी भाजपा नेता संजीव मलिक के साथ एक बार फिर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दो आरोपियों ने 1.2 एकड़ जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर मलिक से फुल एंड फाइनल एग्रीमेंट पर 1.51 करोड़ की ठगी कर ली। मामले का खुलासा तब हुआ, जब आरोपियों ने रजिस्ट्री कराने से इंकार कर दिया। भाजपा नेता ने दस्तावेजों की जांच कराई ताे सच्चाई का पता चला। भाजपा नेता की शिकायत पर किला थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया है।
सेक्टर 18 निवासी संजीव कुमार ने बताया कि सैनी कॉलोनी निवासी अनिल सैनी और विगास नगर निवासी रॉबिन सिंगला का उनके पास 10-12 साल से आना जाना है। उन्होंने एक जायदाद के बारे में बताया। रॉबिन ने उक्त जमीन का मालिक खुद को बताया और कहा कि उसे पैसे की जरूरत है, इसलिए वह उसे बेचना चाहता है। जमीन की कीमत 1.51 करोड़ रुपये लगी और उनका सौदा तय हो गया। उसने एक करोड़ रुपये रॉबिन को नकद दिए, जबकि 51 लाख रुपये के बदले काबुल बाग के पास एक 800 वर्ग गज का प्लाट रॉबिन को दे दिया। रॉबिन ने रुपये लेने के बाद फुल एंड फाइनल पेमेंट एग्रीमेंट करा दिया। उसने एग्रीमेंट के बाद रजिस्ट्री नाम कराने के लिए कहा तो वह पहले बहानेबाजी करते रहे, लेकिन बाद में इंकार कर दिया। उसने दस्तावेजों की जांच कराई तो वह फर्जी मिले। उसे पता चला कि दोनों आरोपियों पर पहले भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।
संजीव ने बताया कि उन्होंने आरोपियों से अपने पैसे मांगे तो आरोपी बोले कौन से पैसे, कैसे पैसे। वह अगर इसी तरह रुपये लौटाते रहेंगे तो उनका धंधा कैसे चलेगा। तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। पुलिस में शिकायत दी तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन
इस मामले में शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
- विजय कुमार, प्रभारी, किला थाना