फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four trains will run full, three partially canceled and three delayed

चार ट्रेनें पूर्ण, तीन आंशिक रद और तीन देरी से चलेंगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Four trains will run full, three partially canceled and three delayed
पानीपत। दिल्ली मंडल के होलंबी कलां-नरेला स्टेशन के बीच बॉक्स लगाने का काम चलेगा। इस वजह से बुधवार को दिल्ली जाने वाली चार ट्रेनें रद रहेंगी। तीन ट्रेनें आंशिक रूप से रद रहेंगी और तीन ट्रेनें देरी से चलेंगी। होलंबी कलां और नरेला स्टेशन के बीच सवा 12 बजे से सवा चार बजे तक पुल संख्या 60, 60-ए और 61 पर आरसीसी बॉक्स लगाने के लिए चार घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। पानीपत रेलवे स्टेशन अधीक्षक इंद्रपाल खोसला ने बताया कि इस कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित होंगी। एक ट्रेन को डायवर्ट कर गुजारा जाएगा। कुछ के टाइम टेबल में बदलाव किया है।
विज्ञापन

ये ट्रेन रहेंगी रद
04449- न्यू दिल्ली-कुरुक्षेत्र मेमू
04452- कुरुक्षेत्र- नई दिल्ली मेमू
12460- अमृतसर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस
14682- जालंधर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस
ये ट्रेनें रहेंगी आंशिक रूप से रद
14508- फजालिका और नई दिल्ली के बीच चलने वाली दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस को अंबाला स्टेशन पर रद कर दिया जाएगा।
14507- नई दिल्ली से फजालिका के बीच चलने वाली दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस को अंबाला स्टेशन पर रद कर दिया जाएगा।
14522- अंबाला से पुरानी दिल्ली जंक्शन के बीच चलने वाली दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस
इन ट्रेन को किया जाएगा डायवर्ट
12449- मडगांव से चंडीगढ़ जाने वाली गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को नई दिल्ली से डायवर्ट कर गाजियाबाद, मेरठ वाया सहारनपुर होते हुए अंबाला स्टेशन होते हुए गुजारा जाएगा।
विज्ञापन

ये ट्रेन चलेंगी देरी से
20807- विशाखा पट्टनम-अमृतसर एक्सप्रेस को नई दिल्ली बादली के बीच 65 मिनट रोक कर चलाया जाएगा।
22430- पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस को सोनीपत-नरेला के बीच 20 मिनट रोक कर चलाया जाएगा।
15708- अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस को सोनीपत-नरेला के बीच 10 मिनट रोक कर चलाया जाएगा।
इन ट्रेन को किया रि-शेड्यूल
बुधवार को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 12926 अमृतसर-बांद्रा टर्मिनल पश्चिम एक्सप्रेस को सुबह 08:35 बजे चलाया जाएगा।
बुधवार को यात्रा प्रारम्भ करने वाली ट्रेन संख्या 12057 नई दिल्ली
ऊना हिमाचल जन शताब्दी एक्सप्रेस को दोपहर 3:45 बजे चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed