फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four teams are searching for the criminals, but they haven't been caught even after six days.

Panipat News: बदमाशों की तलाश में जुटी चार टीम, छह दिन बाद भी नहीं आए हाथ

Sun, 07 Jun 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 07 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Four teams are searching for the criminals, but they haven't been caught even after six days.
हर्षद कुमार।
पानीपत। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रमुख प्रबंधक हर्षद कुमार की हत्या और लूट के मामले में पुलिस की अलग-अलग चार टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने ट्रक यूनियन और सेक्टर-25 के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली हैं। जिसमें कुछ संदिग्ध नजर आए, लेकिन छह दिन बाद भी बदमाशों का कोई ठोस सुराग नहीं लग सका। एसपी ने पूरे मामले की जांच सीआईए-1 की टीम को दी है। अधिकारियों का कहना है कि कुछ इनपुट मिले हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


चांदनीबाग थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे सेक्टर-25 में मित्तल मॉल के पीछे भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक हर्षद कुमार पर मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने हमला किया था। बदमाश उनकी सोने की चेन, अंगूठी व पर्स लूटकर ले गए थे। हर्षद कुमार की शुक्रवार को दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार वारदात का खुलासा करने में जुटी हैं।
विज्ञापन




एसपी ने इस मामले की जांच सीआईए-1 की टीम को सौंपी है। साथ ही अन्य टीमों को भी खुलासे के लिए लगाया है। कुल चार टीमें वारदात का खुलासा करने में जुटी है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। साथ ही कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई, लेकिन अभी तक पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्नेचिंग में जेल में बदमाशों की खंगाली जा रही कुंडली



वारदात का खुलासा करने में जुटी पुलिस टीमें पहले स्नेचिंग के मामले में जेल गए बदमाशों की कुंडली खंगाल रही हैं। खासतौर पर उन बदमाशों का रिकॉर्ड देखा जा रहा है जो सेक्टर-25 के आसपास वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। यही नहीं वारदात के दिन आसपास के थानों में भी स्नेचिंग की वारदात हुई थी। पुलिस उनकी फुटेज से भी घटनाओं का लिंक जोड़ रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।



बदमाशों की तलाश में जुटी टीमों को कुछ सुराग हाथ लगे हैं। जिसके आधार पर जांच आगे बढ़ रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। -भूपेंद्र सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed