{"_id":"669b187fd233997eac0cbb24","slug":"four-months-pregnant-woman-dies-after-falling-down-the-stairs-panipat-news-c-244-1-pnp1001-121381-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मैराथन के लिए पंजीकरण शुरू, युवाओं ने दिखाई भागीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मैराथन के लिए पंजीकरण शुरू, युवाओं ने दिखाई भागीदारी
विज्ञापन
पानीपत। मैराथन को लेकर पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। खेल विभाग ने स्टेडियम के अलावा नर्सरियों में खिलाड़ियों से पंजीकरण कराया। इसके अलावा कोच को सुबह व शाम के समय खिलाड़ियों के अलावा ग्रामीण युवाओं को भी जागरूक करने के आदेश दिए हैं। वहीं प्रशासन ने 28 जुलाई को होने वाली मैराथन को लेकर तैयारी तेज कर दी है। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि होंगे। इसके अलावा प्रदेश व देश के कई प्रसिद्धि प्राप्त व्यक्ति शामिल होंगे।
जिले में 28 जुलाई को मैराथन कराई जाएगी। इसमें 42, 21, 10 और पांच किलोमीटर की दौड़ होगी। इसके अलावा अन्य कई प्रतिस्पर्धा भी शामिल की जाएंंगी। यह आयोजन शहर के सेक्टर-13-17 में किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ करेंगे। इसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। राज्य स्तरीय आयोजन को लेकर प्रशासन के साथ खेल विभाग के अधिकारी भी लगे हुए हैं। मैराथन को लेकर पंजीकरण शुरू कर दिया है। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि मैराथन को लेकर रजिस्टरडॉटपानीपतमैराथनडॉटइन पर पंजीकरण कराना होगा। शिवाजी स्टेडियम में शुक्रवार शाम को खिलाड़ियों ने मैराथन को लेकर पंजीकरण कराया। एथलेटिक्स कोच महिपाल खिलाड़ियों को मैराथन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं को इसको लेकर आगे आना चाहिए। वे मैराथन में भाग लेकर देश व समाज को अच्छा संदेश दे सकते हैं। इसके अलावा चारों वर्गों में बड़े इनाम जीत सकते हैं।
सेक्टर-13-17 में मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें चार श्रेणी की दौड़ के अलावा अन्य कार्यक्रम भी शामिल किए जाएंगे। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख होंगे। इसके अलावा सामाजिक संगठनों व संस्थाओं के सहयोग से अन्य कार्यक्रम भी शामिल किए जा सकेंगे। प्रशासन मैराथन को एक उत्सव के तौर मनाने की तैयारी में है। इसको लेकर उसी स्तर पर लगातार तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि मैराथन सेक्टर-13-17 से शुरू होगी। यह जीटी रोड से होते हुए रिफाइनरी पहुंचेंगी। वहां से वापस सेक्टर-13-17 में पहुंचेंगी। इसमें संबंधित श्रेणी की दूरी पर दौड़ पूरी कराई जाएगी। इसको लेकर जिला खेल विभाग के कोच का सहयोग लिया जाएगा। इसके अलावा जिला शिक्षा विभाग के डीपीई और पीटीआई की भी ड्यूटी लगाई जाएगी।
वर्जन :
मैराथन को लेकर पंजीकरण शुरू कर दिया है। स्टेडियम व नर्सरी में कोच की देखरेख में पंजीकरण लगातार किया जा रहा है। इसमें दूसरे जिलों के खिलाड़ियों का भी पंजीकरण कराया जाएगा। इसको लेकर संबंधित जिला खेल अधिकारी को पत्र लिखा जाएगा।
सत्येंद्र कुमार, जिला खेल अधिकारी।