{"_id":"66b2c8d6ca552ae7940894a6","slug":"four-modern-roads-will-be-built-in-sector-13-17-with-rs-33-crores-panipat-news-c-244-1-pnp1004-122302-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सेक्टर 13-17 में 33 करोड़ से बनेंगे चार आधुनिक रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सेक्टर 13-17 में 33 करोड़ से बनेंगे चार आधुनिक रोड
विज्ञापन
पानीपत। दिव्य नगर योजना के तहत नगर निगम सेक्टर 13-17 में 33 करोड़ की लागत से चार आधुनिक रोड बनाने जा रहा है। इस प्रोेजेक्ट पर एक सप्ताह के भीतर काम शुरू हो जाएगा। हालांकि निगम ने जनवरी 2024 में ही इसकी तैयारी कर ली थी, जिसकी औपचारिकताएं अब पूरी हो रही हैं। जिसे अब विधानसभा चुनाव से पहले पूरा भी किया जाएगा। खास बात ये है कि इस योजना के अंतर्गत आधा बजट सरकार देगी और आधा निगम को देना होगा। इस प्रोजेक्ट में निगम सेक्टर 13-17 के चारों ओर के रोड अत्याधुनिक तरीके से सभी सुविधाओं से युक्त बनाएगा।
इनकी लंबाई करीब 5400 मीटर और चौड़ाई करीब 30 मीटर की होगी। इनके दोनों ओर साइकिलिंंग ट्रैक, फुटपाथ, हरियाली, फैंसी पोल डेकोरेटिव लाइटें, डिवाइडर, जेबरा क्रॉसिंग, ब्रेकर, तारकोल के रोड, निकासी, शौचालय आदि जैसी सभी प्रकार की सुविधाएं होंगी।
पूरे प्रोजेक्ट पर चार मीटर लंबे 900 पोल लगाए जाएंगे। जिनपर रंग बिंरगी लाइटें होंगी। ये पोल रोड के बीच के डिवाइडर और दोनों ओर फुटपाथ के पास लगाए जाएंगे। जिससे फुटपाथ, साइकिल ट्रैक और पूरा रोड रात के समय प्रकाशमय हो सके। दोनों ओर के रोड को तारकोल से बनाया जाएगा। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए सभी चौकों को चैनलाइज करने के लिए एप आधारित यातायात नियंत्रण प्रणाली बनाई जाएगी। इसके अलावा इन रास्तों पर नौ मीटर लंबी 230 स्मार्ट लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
परियोजना में चौराहों पर फव्वारे भी लगाए जाएंगे जो इन सड़कों के सुंदरीकरण में चार चांद लगाएंगे। परियोजना में जनता के लिए जल-शौचालय सुविधाएं शामिल हैं। परियोजनाओं के मुख्य घटक में शामिल मूलभूत सुविधाओं में लोगों के लिए कुर्सी, सीटें, फुटपाथ, चौक, उद्धरण पत्थर भी लगाए जाएंगे। इनको लाल बलुआ पत्थर से उजागर किया जाएगा। जो परियोजना को प्राचीन वास्तुकला की विशेषताएं दिखा शहर को सुंदर बनाने की अद्धुत कला को दर्शाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि ये रोड जीटी रोड से बरसत रोड की ओर से नूरवाला तक, नूरवाला से सेक्टर 13-17 और 18 की ओर जिसमें दूसरी ओर बिचपड़ी और अंसल शामिल रहेगा। इसके बाद अंसल गेट से आगे से लेकर सेक्टर 18 होते हुए टोल टैक्स तक। बीच में जीटी रोड पर यमुना एन्कलेव कट से लेकर सेक्टर 13-17 के अंतिम छोर तक, सेक्टर 17 के कट से लेकर बरसत रोड वाले ज्योति नगर के छोर तक बनेगा।
इनमें पहले रोड की लंबाई 1200 मीटर, दूसरे रोड की 1550 मीटर, तीसरे रोड की 1300 मीटर और चौथे रोड की लंबाई 1350 मीटर होगी। जबकि सभी की चौड़ाई तीस मीटर रहेगी।
वर्जन-
दिव्य नगर योजना के तहत निगम 33.02 करोड़ से इन चार आधुनिक रोड बनाने का काम करेगा जो एक सप्ताह के भीतर शुरू हो जाएगा। ये रोड शहर के सबसे सुंदर रास्तों में पहले नंबर पर होंगे। इनकी आधुनिकता, सुंदरता और गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाएगा।
राहुल पूनिया, एक्सईएन, नगर निगम।