फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four miscreants looted 1.52 lakh on the strength of a pistol from a liquor contract

शराब ठेके से चार बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर लूटे 1.52 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Four miscreants looted 1.52 lakh on the strength of a pistol from a liquor contract
उत्सव गार्डन के पास शराब के ठेके में लूट के बाद एएसपी पूजा वशिष्ठ और पुलिसकर्मी - फोटो : Panipat
उत्सव गार्डन के पास शराब ठेके पर मंगलवार की रात मास्क लगाए हथियार बंद चार बदमाशों ने धावा बोल दिया। ठेके पर मौजूद तीन सेल्समैन को गन प्वाइंट पर लिया। विरोध करने पर ठेके के अंदर दो राउंड फायर किए। एक बैग में रखी दिनभर की बिक्री के 1.32 लाख और गल्ले से करीब 20 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस वारदात की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

वारदात रात करीब 10 बजे की है। उत्सव गार्डन के पास पेट्रोल पंप के नजदीक दिल्ली लेन पर शराब का एक ठेका है। रात करीब 9:45 बजे दिल्ली नंबर की एक कार में चार युवक आए और ठेके से आगे एक कनफेक्शनरी शॉप पर कार को खड़ा कर दिया। कार में ही चारों बदमाशों ने कुछ देर इंतजार किया और फिर सभी एकसाथ कार से उतरे और शराब के ठेके की ओर बढ़े। चारों ने ठेके पर एकसाथ दावा बोला और एक बदमाश ने सेल्समैन शेर सिंह की कनपटी पर पिस्तौल लगा दी। दूसरे बदमाश ने सेल्समैन अशोक के पेट पर पिस्तौल लगा दी। तीसरे बदमाश ने ठेके का कैश संभाल रहे सेल्समैन बादाम को गन प्वाइंट पर लिया और पैसे निकालकर देने के लिए कहा। यह शराब का ठेका नरेंद्र का है। वारदात के दौरान वह ठेके के पीछे था और बदमाशों को देखकर भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

सेल्समैन शेर सिंह ने बताया कि उनकी ओर से विरोध किया गया तो एक बदमाश ने ठेके के अंदर दो फायर किए, जिससे शराब की बोतलें फूट गईं। बदमाशों ने कैश से भरा बैग उठाया और 1.32 लाख रुपये निकालकर बैग वहीं छोड़ दिया। जिसके बाद गल्ले में मौजूद करीब 20 हजार रुपये निकाले। जाते वक्त बदमाशों ने शराब की छह बोतलें भी उठाई और कार में बैठकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के बाद मौके पर एएसपी पूजा वशिष्ठ, समालखा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार और चौकी इंचार्ज पहुंचे। ठेकेदार और सेल्समैन से पूछताछ की और आसपास की सीसीटीवी खंगालने में जुट गई। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उत्सव गार्डन में शराब ठेके में लूट के दौरान फायरिंग से टूटी बोतलें

उत्सव गार्डन में शराब ठेके में लूट के दौरान फायरिंग से टूटी बोतलें- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed