फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four miscreants attacked Mahant of Delhi with knife and looted 75 thousand rupees.

Panipat News: दिल्ली के महंत से चार बदमाशों ने चाकू से हमला कर लूटे 75 हजार रुपये लूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Four miscreants attacked Mahant of Delhi with knife and looted 75 thousand rupees.
पानीपत। जीटी रोड पर पानीपत दिल्ली लेन पर चार बदमाशों ने दिल्ली के महंत पर चाकू से हमला कर 75 हजार रुपये व एक फोन लूट लिया। महंत पानीपत से दिल्ली लौट रहे थे। रास्ते में ई-रिक्शा खराब हुई तो वह पैदल-पैदल बस अड्डे जा रहे थे। रास्ते में आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। महंत ने मामले की शिकायत सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नई दिल्ली के तिलक नगर के न्यू महावीर नगर निवासी महंत योगी रणवीर नाथ ने बताया कि वह वीरवार को दिल्ली से पानीपत के राज नगर में आए थे। वह रात को पौने 12 बजे राज नगर से ई-रिक्शा में बैठकर सिवाह बस अड्डे के लिए चले गए थे। जब वह अनाज मंडी पुल से थोड़ा आगे पहुंचे तो ई-रिक्शा खराब हो गई। वह ई-रिक्शा से उतरकर पैदल-पैदल चलने लगे। रात करीब साढ़े 12 बजे वह शराब ठेका, नांगलखेड़ी गांव पहुंचा तो पीछे से एक व्यक्ति आया और उनकी कमर में लात मारी। वह नीचे गिर गए। इसी बीच दो युवक युवकों ने उनके हाथ पकड़ लिए और एक युवक ने चाकू से उनके हाथ पर हमला कर दिया। चौथे युवक ने छाती पर व शरीर पर थप्पड़ व मुक्के मारे। उसकी जेब से जबरदस्ती 75 हजार रुपये व फोन छीन लिया। जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन


वर्जन
पीड़ित की शिकायत पर लूट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है, चारों बदमाशों की धरपकड़ में पुलिस जुट गई है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-इंस्पेक्टर राकेश कुमार, प्रभारी, सेक्टर 29 थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed