फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four accused of robbing Activa from a young man arrested

Panipat News: युवक से एक्टिवा लूटने के चार आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Four accused of robbing Activa from a young man arrested
पानीपत। सीआईए वन पुलिस टीम ने सात जनवरी को चांदनी बाग पुलिस थाना के पास टीडीआई सिटी में युवक से मारपीट कर पर्स, मोबाइल व एक्टिवा लूटने के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने असंध रोड पर दिल्ली पैरलल नहर के पास से आलिम, राजकुमार, शाहरुख व मोहम्मद फैज निवासी जाटल रोड को गिरफ्तार किया है। उनकी टीम को बुधवार तो सूचना मिली थी कि असंध नाका के पास दिल्ली पैरलल नहर पर चार युवक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। इसी सूचना पर उनकी टीम मौके पर पहुंची और इन चारों को हिरासत में लिया। इन्होंने पूछताछ में बताया कि इन्होंने सात जनवरी की रात को टीडीआई सिटी में एक युवक से मारपीट कर पर्स, मोबाइल व एक्टिवा लूटी थी। एक्टिवा में पंक्चर होने के बाद उन्होंने इसे असंध रोड पर श्मशान घाट के पास खड़ा कर दिया था। इस मामले में दिल्ली के नजफगढ़ निवासी नरेंद्र ने चांदनी बाग थाना पुलिस में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed