फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four accused of pickpocketing gang arrested

Panipat News: जेब काटने वाले गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Four accused of pickpocketing gang arrested
पानीपत। सीआईए वन पुलिस ने जेब काटने वाले गिरोह के चार आरोपियों को ऑल्टो कार और तीन हजार रुपये सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रणधीर, अजय व राजकुमार निवासी गुलामवाली कैथल और विक्रम निवासी पिपलाथा नरवाना जींद के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों से तीन वारदातों को अंजाम देने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने शुक्रवार को चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन




सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि गुप्त सूचना पर दबिश देकर चार आरोपियों को डाहर गांव के गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में चारों ने अप्रैल 2022 में पानीपत बस स्टैंड पर बस में सवार एक युवक की जेब से पर्स चोरी करने की वारदात को अंजाम देना कुबूल किया है। इस संबंध में थाना शहर में हरपाल निवासी खेड़ी तलौडा जींद की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। चारों आरोपियों ने मिलकर बीते बुधवार को नौल्था गांव में डिडवाड़ी मोड़ पर कार्यक्रम में एक युवक की जेब से 30 हजार रुपये और जरूरी कागजात चोरी किए थे। थाना इसराना में पुनीत निवासी आर्य नगर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। आरोपी रणधीर ने एक दिसंबर 2021 को पानीपत बस स्टैंड पर महिला का बैग चोरी किया। जिसमें 70 हजार रुपये और जरूरी कागजात थे। थाना शहर में जगवंती निवासी आदियाना की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि चारों आरोपी शुक्रवार को ऑल्टो कार में सवार होकर जेब काटने की अन्य वारदात को अंजाम देने के लिए पानीपत आए थे। पुलिस टीम ने चारों आरोपियों को कार सहित डाहर गोल चक्कर के पास गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed