फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four accused declared proclaimed offenders for not appearing in court

Panipat News: अदालत में पेश न होने पर चार आरोपी भगोड़ा घोषित

Sun, 01 Feb 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 01 Feb 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Four accused declared proclaimed offenders for not appearing in court
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। बैंक के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में चार आरोपी अदालत में पेश नहीं हो रहे। बार-बार वारंट जारी होने के बाद भी पेश नहीं होने पर अदालत से सख्त नाराजगी जाहिर की। अदालत से सभी को भगोड़ा घोषित कर कुर्की की कार्रवाई शुरू करने के आदेश दिए हैं, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ शहर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
एचडीएफसी बैंक द्वारा चार आरोपियों आशीष कुमार, कुरुक्षेत्र के गुरजंत सिंह, यमुनानगर के दीपक कुमार सेठी और करनाल के जसबीर के खिलाफ वाद दायर किया था। आरोपियों पर बैंक के साथ फ्रॉड करने के आरोप हैं।
विज्ञापन

मामले की सुनवाई पानीपत की अदालत में चल रही है। अदालत से आरोपियों के खिलाफ नवंबर 2025 में उद्घोषणा की कार्रवाई की थी, इसके बावजूद भी आरोपी अदालत में पेश नहीं हुए। आठ दिसंबर को निष्पादन अधिकारी के बयान दर्ज किए गए, लेकिन आरोपी अदालत में पेश नहीं हुए जिसके बाद अदालत से आरोपियों को उद्घोषित व्यक्ति घोषित कर दिया, साथ ही आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ फरवरी की तारीख लगाई है। अगली तारीख पर आरोपियों की संपत्ति का ब्योरा भी तलब किया है। थाना पुलिस ने अदालत के आदेश के पर प्राथमिकी दर्ज कर जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी मुकेश ने बताया कि अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए  पुलिस की टीम बनाई गई है। टीमें आरोपियों की तलाश में उनके संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। साथ ही परिजनों पर नजर रखी जा रही है। जल्द ही सभी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed