{"_id":"60ff0ebc8ebc3e58161eae4f","slug":"found-dead-body-of-yarn-trader-who-went-missing-after-calling-brother-panipat-news-knl77843575","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई को कॉल कर लापता हुए यार्न कारोबारी का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई को कॉल कर लापता हुए यार्न कारोबारी का मिला शव
विज्ञापन
पानीपत। अर्जुन सिंह। फाइल फोटो।
- फोटो : Panipat
पानीपत। सेक्टर-12 निवासी यार्न कारोबारी का शव तीन दिन बाद सोमवार सुबह करीब चार बजे खूबडू झाल से पांच किलोमीटर आगे मिला है। आठ मरला चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया। वहीं सोमवार को परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे परिजनों को सौंप दिया। शनिवार को यार्न कारोबारी ने अपने भाई को फोन कर नहर में छलांग लगाने की सूचना दी थी। इसके बाद से वह लापता थे।
सेक्टर-12 निवासी यार्न कारोबारी अर्जुन सिंह मक्कड़ (57) शनिवार को घर से दुकान के लिए निकले थे। बड़े भाई हरभजन सिंह ने बताया कि रात 11:25 बजे पर भाई अर्जुन ने उसे फोन कर कहा कि वह मानसिक तौर पर परेशान हो चुका है। मेरी किसी से कोई लड़ाई नहीं है। मैं ज्यादा परेशान हूं इसलिए मैं बिंझौल के पास दिल्ली पैरलल नहर में छलांग लगा रहा हूं। वह करीब 15 मिनट में नहर पर पहुंचे तो अर्जुन वहां नहीं था। उसकी बाइक वहीं पर खड़ी थी। बाइक पर बैग टंगा हुआ था।
उन्होंने कॉल किया तो बैग के अंदर ही मोबाइल मिला। इसके बाद उन्होंने आठ मरला चौकी पुलिस को शिकायत दी। मॉडल टाउन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर योगेश कटारिया ने बताया कि आठ मरला चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराकर अर्जुन की तलाश शुरू कर दी थी। सरकारी गोताखोर की टीम ने नहर में सर्च अभियान चलाया। सोमवार सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच खूबडू झाल से पांच किलोमीटर आगे अर्जुन सिंह का शव नहर में मिला।