फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Former hockey player Monica Mann reached by paying 400 dollars

400 डॉलर देकर पहुंचीं पूर्व हॉकी खिलाड़ी मोनिका मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
Former hockey player Monica Mann reached by paying 400 dollars
पानीपत। राहत की झप्पी:- युक्रेन में रूस द्वारा किया जा रहे हमलों के बिच में 6 दिन व 3 दिन स्लोवाकिया - फोटो : Panipat
पानीपत। पूर्व हॉकी खिलाड़ी और अब एमबीबीएस कर रहीं मोनिका मान आखिर शनिवार को यूक्रेन से सुरक्षित पानीपत लौट आईं। उन्होंने बताया कि 400 डॉलर देकर रिश्वत देने के बाद यूक्रेन की सेना ने उन्हें ट्रेन में चढ़ने दिया। इसके बाद वह स्लोवाकिया बार्डर पहुंच सकीं। जहां से तीन दिन के बाद भारत के लिए फ्लाइट मिली और अब वह घर आ सकीं।
विज्ञापन

मोनिका ने बताया कि 27 फरवरी को यूक्रेन से भारत आने के प्रयास शुरू किए थे, लेकिन यूक्रेन की सेना ने उन्हें ट्रेन में नहीं चढ़ने दिया। इसकी वजह से तीन दिन तक रेलवे स्टेशन पर ही बैठे रहे। इस दौरान वहां फायरिंग की आवाज लगातार सुनाई दे रहीं थी। जब भी ट्रेन आई तो सिर्फ यूक्रेन के निवासियों को ही उसमें चढ़ने दिया गया। इस पर वह और उनके साथी विरोध में ट्रैक पर ही बैठक गए, जिसके बाद पुलिस ने मारपीट की। तीसरे दिन यूक्रेन पुलिस को प्रति विद्यार्थी 400 डॉलर रिश्वत लेकर ट्रेन में चढ़ने दिया फिर टीटी को भी रिश्वत देनी पड़ी। यह हालत तब थे जबकि विदेशियों के लिए उस ट्रेन में सफर करना निशुल्क था ।
विज्ञापन

ट्रेन से स्लोवाकिया बॉर्डर पर पहुंचे। वहां पर भी भेदभाव देखने को मिला। विदेशियों एवं यूक्रेनियन नागरिकों की लाइनें अलग-अलग लगी थीं। पहले यूक्रेन के निवासियों को बॉर्डर क्रॉस कराया जा रहा था। करीब आठ घंटे के इंतजार के बार बॉर्डर क्रॉस कराया गया। बॉर्डर क्रॉस करने के बाद भारतीय दूतावास के लोगों ने भोजन उपलब्ध कराया। फिर भारतीय एयरफोर्स के जहाज से ढाई सौ विद्यार्थी भारत पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी मां सुनीता ने कहा कि उन्हें सुकून है कि बेटी घर सुरक्षित आ गई है। पिताराजपाल ने कहा कि बॉर्डर क्रॉस करने के बाद भारत सरकार ने सहायता की। उनके सहयोग से ही बेटी सुरक्षित घर पहुंच सकी है।

यूक्रेन से लौटे विद्यार्थियों से भाजपा पदधिकारियों ने की मुलाकात
समालखा। यूक्रेन से लौटे विद्यार्थियों से शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकरियों ने मुलाकात की। उनकी अनुभवों के बारे में जाना। गांव कीवाना, मनाना ,बिहोली, पावटी, नगला पार ,धनसोली, बापौली, आटा, बिलासपुर, भोडवाल माजरी, तामशाबाद ,धनसोली, चुलकाना, पट्टीकल्याणा , नारायणा गांव में पदाधिकारी पहुंचे और विद्यार्थियों से मुलाकात की। जिला महामंत्री कृष्ण छौक्कर, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा गंगाराम स्वामी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed