फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Former BJYM president Balvindra Arya expelled for six years

Panipat News: भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष बलविंद्र आर्य छह साल के लिए निष्कासित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Former BJYM president Balvindra Arya expelled for six years
पानीपत। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष बलविंद्र आर्य को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन पर पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार के खिलाफ पैसे लेकर मार्केट कमेटी चेयरमैन बनाने की फर्जी ऑडियो वायरल करने का आरोप है। पार्टी ने उनको पिछले दिनों पद से हटा दिया था। भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने शुक्रवार को बलविंद्र आर्य के निष्कासन का पत्र जारी किया है। उन्होंने पार्टी आलाकमान को भी इस बारे में अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

दुष्यंत भट्ट ने बताया कि बलविंद्र आर्य से ऑडियो वायरल करने के मामले में जवाब मांगा था। उनका जवाब आलाकमान को भेज दिया था। इसके साथ उनको युवा जिलाध्यक्ष के पद से हटा दिया था। उनको अब छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। वहीं बलविंद्र आर्य ने चार दिन पहले सोशल मीडिया पर लाइव आकर कहा था कि वह 10 साल से भाजपा में है। जिस मंजिल तक पहुंचना है, उस रास्ते पर चलेंगे, गिरेंगे फिर खड़े होंगे फिर दोगुनी रफ्तार से दौड़ेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed