{"_id":"5d4b3d3a8ebc3e6cc768b2a5","slug":"foreign-fraud-crime-police-panipat-news-rtk5103821168","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने और फिर वापस लाने के एवज दंपती से 41 लाख ठगे, आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भेजने और फिर वापस लाने के एवज दंपती से 41 लाख ठगे, आरोपी दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश भेजने के नाम पर जींद निवासी दंपती से पानीपत में 41 लाख रुपये की ठगी करने के दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। उन्हें न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर ले लिया गया है। आरोपियों ने दंपती को अवैध तरह से पहले पेरिस और फिर अमेरिका में प्रवेश कराया, जिसपर वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यहां तक कि उनकी नागरिका भी बदल दी। विदेश में ही उन्हें बंधक बनाया गया और घर वालों से उन्हें छुड़ाने के एवज में रकम भी ऐंठ ली। छह महीने बाद किसी तरह देश लौटे तो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
आर्थिक अपराध शाखा इंचार्ज इंस्पेक्टर भीम सिंह ने बताया कि गत 25 मई को रोबिन सिंह निवासी आचरा कला जिला जींद ने थाना मॉडल टाउन में शिकायत दी थी कि उन्हें और उनकी पत्नी बबीता को विदेश भेजने के नाम पर किशोर गार्डन पानीपत निवासी बलबीर ने 41 लाख रुपये ठग लिए हैं। दिसंबर 2017 में बलबीर अपने बड़े भाई अरविंद के जरिए सुनील निवासी नारा से मिला। उसने कनाडा, अमेरिका, यूरोप में नौकरी दिलाने वाले बलबीर से जान पहचान बताई। उसने कहा कि विदेश में नौकरी लगवा देंगे। इसके साथ ही पत्नी का भी वीजा लगवाने की बात की। जिसके लिए उसने 60 लाख मांगे और कागजात अपने पास रख लिए। मार्च 2018 में बलबीर ने दिल्ली में मिलने के लिए बुलाया। जहां पर मन्नू नाम का युवक उन्हें नीदरलैंड की एंबेसी ले गया और फिंगर प्रिंट की प्रक्रिया पूरी कराकर कहा कि एक सप्ताह के अंदर ही अमेरिका जाना हैं। करीब10 दिन बाद बलबीर ने कहा कि पहले कनाडा भेजेगा और वहां से अमेरिका। इसके साथ ही 15 लाख रुपये मांगे, जो दे दिए। 27 अगस्त 2018 को एयर टिकट और सात हजार डॉलर दे कहा कि अब एयरपोर्ट से फ्लाइट लेकर कनाडा जाएं। प्लेन में बैठने के बा भाई से 10 लाख रुपये और ले लिए। दिल्ली से प्लेन मॉस्को पहुंचा, जहां कहा गया कि पेरिस की टिकट है, वहां पहुंचकर बात करना। पेरिस पहुंचने पर कहा कि अपनी टिकट फेंक दो, वह दूसरी टिकट भेज रहा है और कहा कि अब सैलवाडोर जाना होगा। जिस पर दंपती पेरिस से कैनकोन पहुंचा, जहां उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 30 अगस्त 2018 को भाई से बात हुई तो उसे गिरफ्तारी और नागरिकता श्रीलंका की कर दिए जाने की जानकारी दी। जहां कंट्री आउट कर छोड़ दिया गया। इसके बाद बलबीर ने हिमांशु व जय नाम के लड़कों को भेजा, जिन्होंने दंपती को बंदी बनाकर रखा। वहां से निकलवाने के एवज में बलबीर ने घरवालों से 16 लाख रुपये और ले लिए। जहां से उन्हें तैजवान भेजा गया और अवैध रूप से अमेेरिका में प्रवेश करने पर गिरफ्तार कर लिया गया। मार्च 2019 में बड़ी मुश्किल से भारत लौटे।
जिसके बाद दंपती ने पुलिस को शिकायत दी और रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने आरोपी बलबीर निवासी किशोर गार्डन और सुनील निवासी नारा को रामलाल चौक से बुधवार को गिरफ्तार किया।