फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Forcibly retired the administrative officer of Thermal

थर्मल के प्रशासनिक अधिकारी को जबरन किया सेवानिवृत्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Forcibly retired the administrative officer of Thermal
मतलौडा। पानीपत थर्मल पावर स्टेशन के प्रशासनिक अधिकारी (एडमिनिस्ट्रेटिव आफिसर) को उनके कार्यकाल से पहले ही सेवानिवृत्त कर दिया गया। उन पर हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड को गैरकानूनी तरीके से आर्थिक नुकसान पहुंचाने के आरोप लगे थे। निगम के एमडी के आदेशानुसार एचपीजीसीएल हेड ऑफिस, पंचकूला के चीफ एडमिन सुरेंद्र कुमार ने आदेश जारी करते हुए अंडर रूल 7 हरियाणा सिविल सर्विस रूल 2016 के अनुसार आदेश जारी कर उसके कार्यकाल से छह माह पहले ही उसे सेवानिवृत्त कर दिया गया।
विज्ञापन

चीफ एडमिन सुरेंद्र कुमार द्वारा जारी किए गए सेवानिवृत्ति आदेशों में लिखा गया है कि पानीपत थर्मल पावर स्टेशन में वर्ष 2007 में कार्यरत ऑपरेटर टू राजवीर दहिया को किसी केस में कोर्ट ने दोषी माना था। एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर श्याम लाल सैनी उस समय पानीपत थर्मल में लेखा विभाग, फायर स्टाफ, ड्राइंग स्टोर, टीचर व डिस्पेंसरी स्टाफ आदि का कार्य देखता था। 12 दिसंबर, 2007 को श्याम लाल सैनी ने गैर कानूनी तरीके से राजवीर दहिया की अनुपस्थिति अवधि को नियमित कर दिया था। जबकि राजवीर दहिया उस समय नियमित नहीं था। श्याम लाल सैनी के ऐसा करने से राजवीर दहिया को वर्ष 2007 से 2016 तक वेतन मिलता रहा। ऐसा करने से एचपीजीसीएल को आर्थिक नुकसान हुआ। मामले का पता लगने पर एक जांच कमेटी बैठाई गई। जांच के दौरान जांच कमेटी को मिला कि राजवीर दहिया को अवैध तरीके से वित्तीय फायदा पहुंचाया गया था।
विज्ञापन

इस विषय में श्याम लाल सैनी ने उच्चाधिकारियों या कानून अधिकारी से भी कोई राय नहीं ली गई थी और अपनी मर्जी से जानबूझकर राजवीर दहिया के साथ मिलीभगत कर उसको फायदा पहुंचाया गया था। इसलिए उन पर कार्रवई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed