फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Forcibly applied color to the girl, if she refused then her family members were beaten

Panipat News: जबरन लगाया लड़की को रंग, मना किया तो परिजनों को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Forcibly applied color to the girl, if she refused then her family members were beaten
सनौली। थाना सनौली खुर्द थाना क्षेत्र के एक गांव में होली फाग पर सोमवार एक युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के घर पहुंच गया। आरोप है कि युवक ने लड़की से छेड़खानी करते हुए जबरन रंग लगाया गया। वहीं लड़की और उसके परिजनों ने युवक को रंग व गुलाल आदि लगाने से मना किया पर युवक व उसके दोस्तों ने लड़की व उसके परिजनों को लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया गया।
विज्ञापन

नाबालिग लड़की और उसके तीन अन्य परिजनों को एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। लड़की व परिजनों ने इसकी शिकायत मंगलवार को सनौली खुर्द थाना पुलिस को की गई और सनौली खुर्द थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने भी मंगलवार को मौका मुआयना किया। हालांकि लड़की ने पुलिस को बयान दिए है कि युवक ने करीब दो साल से चाकू की नोक पर धमकी देकर उसके साथ कई बार गलत काम किया है। वहीं सनौली खुर्द थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के बयान के आधार पर मंगलवार देर शाम को युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत और उसके दोस्तों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


वर्जन-

इस बारे में सनौली खुर्द थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार व महिला जांच अधिकारी गीता ने बताया कि शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत और उसके दोस्तों के खिलाफ अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed