फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   For the last 166 days, only 2097 people are getting the vaccine every day.

अगस्त में तीसरी लहर की आशंका: बीते 166 दिन से रोज 2097 लोगों को ही लग पा रही है वैक्सीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
For the last 166 days, only 2097 people are getting the vaccine every day.
पानीपत। सिविल अस्पताल में महिला को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाते हुए। - फोटो : Panipat
जिले में बीते 166 दिन से रोज औसतन 2097 लोगों को ही वैक्सीन लग पा रही है। जब से वैक्सीनेशन शुरू हुआ है, तब से अब तक 3.69 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। इनमें वर्ग 18-44, वर्ग 45-60 और 60 प्लस श्रेणी के सभी लोग हैं। इतने वैक्सीनेशन के बावजूद अभी भी 10 लाख लोगों का वैक्सीनेशन नहीं हुआ है। अगस्त में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। इसके बावजूद मुमकिन नहीं लग रहा है कि जिले की पूरी आबादी का वैक्सीनेशन इससे पहले कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष की शुरुआत में बुजुर्गों का वैक्सीनेशन कम था और दूसरी लहर के बाद लगा कि लोग जागरूक हुए हैं। जनवरी और फरवरी में बुजुर्गों का वैक्सीनेशन बेहद कम कर रहा। मार्च, अप्रैल और मई में बुजुर्गों का वैक्सीन ठीक हुआ, लेकिन मई के बाद से बुजुर्गों का वैक्सीनेशन लगातार कम होता जा रहा है। जनवरी से लेकर जुलाई में अब तक 78392 बुजुर्गों का वैक्सीनेशन ही हो सकता है।
विज्ञापन

जून में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन रहा
इस साल जून में सबसे ज्यादा 106512 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया, लेकिन इनमें से 81826 संख्या 18 से 44 आयु की रही। 45-60 और 60 प्लस वर्ग में वैक्सीनेशन बढ़ने के बजाए गिरा है। वहीं जुलाई में अब तक युवाओं का वैक्सीन पिछले दो महीने के मुुकाबले कम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 से 44 45 से 60 60 प्लस कुल
जनवरी (16 जनवरी से 5 फरवरी) 2539 983 157 3679
फरवरी (6 फरवरी से 5 मार्च) 3166 1483 562 5211
मार्च (6 मार्च से 2 अप्रैल) 3894 13704 18600 36198
अप्रैल (3 से 30 अप्रैल) 2277 40443 31204 73924
मई (1 से 28 मई) 38357 22923 12736 74016
जूून ( 29 मई से 2 जुलाई) 81826 16643 8043 106512
जुलाई (3 से 21 जुलाई ) 27144 14320 7090 48554
कुल 159203 110499 78392 348094
अब तक के वैक्सीनेशन की स्थिति
कुल वैक्सीनेशन : 368774
पहली डोज: 299888
दूसरी डोज: 68886
वैक्सीनेशन बढ़ाने के लिए सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से कालोनियों के आसपास कैंप लगाए जा रहे हैं। वैक्सीनेशन में तेजी लाने का प्रयास किया जा रहा है। कालोनियों के पास वैक्सीनेशन कैंप लगाने का मकसद ही है कि बुजुर्ग घर के पास जाकर वैक्सीनेशन करा सकें, जिससे उन्हें दूर नहीं जाना पड़े।
-डॉ. मनीष पासी, नोडल अधिकारी, वैक्सीनेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed