फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Flood affected farmers should upload their data on the portal

Panipat News: बाढ़ से पीड़ित किसान पोर्टल पर अपलोड करवाएं डाटा

Wed, 10 Sep 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 10 Sep 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Flood affected farmers should upload their data on the portal
इसराना। जलभराव से प्रभावित किसान अपनी जमीन और खराब हुई फसल का डाटा सरकार के क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपलोड करें। पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि सरकार किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए उचित मुआवजा उपलब्ध कराएगी। मंत्री पंवार ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए हैं कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जो भी हानि हुई है। उसकी भरपाई सरकार द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार इस संकट की घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का तेजी से समाधान करवाया जा रहा है। शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, परिवहन, बिजली, पेयजल व खेल सुविधाओं जैसे सभी क्षेत्रों में विकास कार्य निरंतर चल रहे हैं। मंत्री पंवार ने बताया कि वे स्वयं चंडीगढ़ जाकर विकास परियोजनाओं की मॉनिटरिंग करते हैं। ग्रामीण विकास के लिए भी अनेक कार्य किए जा रहे हैं। जिनका सकारात्मक परिणाम आने वाले समय में सामने आएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed