फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Five transport offices in the corporation were sealed

Panipat News: निगम में पांच ट्रांसपाेर्ट कार्यालय किए सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Five transport offices in the corporation were sealed
पानीपत। नगर निगम ने शहर में चल रहे ट्रांसपोर्ट कार्यालयों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम ने शुक्रवार को गंगापुरी रोड औ स्वास्तिक राेड के आसपास के कई रिहायशी क्षेत्र में चल रहे पांच ट्रांसपाेर्ट कार्यालय सील कर दिए।
विज्ञापन

इससे पहले जीटी रोड पर एक ट्रांसपोर्ट कार्यालय को सील किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि सेक्टर-25 में अलग से ट्रांसपाेर्ट नगर बनाया गया है। यहां करीब 120 ट्रांसपाेर्ट कार्यालय हैं। इनमें भी 60 बड़े ट्रांसपाेर्ट हाउस हैं।
विज्ञापन

शहर में करीब 45 ट्रांसपाेर्ट हाउस आबादी के बीच चल रहे थे। नगर निगम के नाेटिस के बाद 26 ट्रांसपाेर्ट हाउस स्वयं ही आबादी से बाहर चले गए थे। बाकी 23 ट्रांसपाेर्ट हाउस शिफ्ट नहीं हुए थे। अब इनकाे सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के एटीपी दीपक राणा की अगुवाई में टीम ने शुक्रवार शाम को गंगापुरी रोड से कार्रवाई शुरूकी। यहां से स्वास्तिक राेड, जीटी राेड संजय चाैक के आसपास, पशु अस्पताल राेड, पुरानी सब्जी मंडी सनाैली राेड पर पहुंंची। विभाग की टीम ने यहां पांच ट्रांसपोर्ट कार्यालय सील किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed