फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Five sub-centres and two PHCs along with MRI and CT scan centres will be inaugurated today.

Panipat News: एमआरआई, सिटी स्कैन केंद्र के साथ पांच सब सेंटर और दो पीएचसी की आज मिलेगी सौगात

Fri, 29 May 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 29 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Five sub-centres and two PHCs along with MRI and CT scan centres will be inaugurated today.
पानीपत। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में शुक्रवार को जिले को कई बड़ी सौगातें मिलने जा रही हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जिला नागरिक अस्पताल में एमआरआई और सिटी स्कैन केंद्र का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही पांच सब सेंटर और दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) की आधारशिला भी रखी जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने बताया कि उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे वर्चुअल माध्यम से एमआरआई और सिटी स्कैन केंद्र का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल में अमृत फार्मेसी भी शुरू की जाएगी, जहां गंभीर बीमारियों की दवाएं सरकारी दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए वीटा बूथ के पास स्थान निर्धारित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका करेंगे शिलान्यास

कार्यक्रम के दौरान पीएचसी काबड़ी और सींक का शिलान्यास किया जाएगा। इसके साथ ही सब सेंटर पाथरी, शाहपुर, भाऊपुर, खोजकीपुर और परढ़ाना की आधारशिला भी रखी जाएगी। इन स्वास्थ्य केंद्रों के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाएं और अधिक सुलभ हो जाएंगी।




जिला नागरिक अस्पताल में एमआरआई और सिटी स्कैन केंद्र शुरू किया जाएगा। जिले में दो पीएचसी और पांच स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया जाएगा। मुख्य आयोजन जिला नागरिक अस्पताल में किया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed