फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Five principals and 20 teachers honored with teacher awards

Panipat News: पांच प्राचार्य व 20 अध्यापक शिक्षक अवार्ड से सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 07:24 AM IST
विज्ञापन
Five principals and 20 teachers honored with teacher awards
पानीपत। प्रतिष्ठा फाउंडेशन द्वारा आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय वीरभवन में सोमवार को संतोष राम शिक्षक अवार्ड-2024 का आयोजन किया गया। इसमें पांच प्राचार्य व 20 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, बीईओ पानीपत बिजेंद्र हुड्डा रहे।
विज्ञापन

मुख्यातिथि डीईओ राकेश बूरा ने कहा कि यह दिन पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को समर्पित है। शिक्षक न सिर्फ विद्यार्थियों को शिक्षा देते हैं बल्कि वे हमेशा उन्हें अच्छा इंसान बनाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी। बीईओ पानीपत बिजेंद्र हुड्डा ने बताया कि शिक्षक रचनात्मक होता है। एक शिक्षक समाज के निर्माण में महत्त्वपूर्ण योगदान देता है। डॉ. कुंजल प्रतिष्ठा ने बताया कि प्रतिष्ठा फाउंडेशन ने हमेशा शिक्षा व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम किया है। विद्यालय की प्रधानाचार्या स्वीटी छिक्कारा ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया। छात्राओं ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक प्रमोद आर्य, उपप्रधान कुलदीप देशवाल, जिला कोऑर्डिनेटर प्रदीप मलिक, मोहित जग्गा, प्रेम सेतिया, दीप्ति जैन, एडवोकेट मीनू कमल, जुनेंद्र मलिक व संगीता मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य कन्या स्कूल वीर भवन की प्रधान सुमित्रा अहलावत ने की। शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन प्रतिष्ठा फाउंडेशन के चेयरपर्सन डाॅक्टर कुंजल की देखरेख में हुआ। शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करने का एक प्रमुख कदम है।
विज्ञापन


बॉक्स



संतोष राम शिक्षक अवार्ड 2024 से सम्मानित होने वाले शिक्षक
पद नाम स्कूल
प्राचार्या शिवानी कंदौला एसडीवीएम सिटी स्कूल।
प्राचार्या स्वीटी छिक्कारा आर्य कन्या स्कूल वीरभवन।
प्राचार्य जोगिंद्र बैनीवाल राजकीय स्कूल मांडी।
प्राचार्य अनिल कुमार राजकीय स्कूल बबैल।
प्राचार्य सुरेंद्र सिंह राजकीय स्कूल रजापुर।
प्राध्यापक अजेंद्र कुंडू राजकीय स्कूल बबैल।
प्राध्यापिका अमिता राजकीय कन्या स्कूल मॉडल टाउन।
प्राध्यापक रविंद्र आंतिल राजकीय कन्या स्कूल मॉडल टाऊन।
प्राध्यापक विपिन कुंडू राजकीय स्कूल सिठाना।
प्राध्यापिका मधु बाला राजकीय स्कूल बड़ौली।
प्राध्यापिका कपिला राजकीय स्कूल तहसील कैंप।
प्राध्यापिका डाॅ. अन्नु कालड़ा डीएवी स्कूल थर्मल।
प्राध्यापिका अनुराधा मलिक राजकीय स्कूल बापौली।
सुमन कुंडू व पूजा सदाना आर्य कन्या स्कूल वीरभवन।
कला अध्यापक वेद प्रकाश राजकीय स्कूल हथवाला,
कला अध्यापक सुरेंद्र राठी राजकीय स्कूल निजामपुर,
प्राध्यापक डाॅ. अनिल कौशिक आर्य स्कूल पानीपत।
कमला देवी राजकीय स्कूल निजामपुर।
हैड टीचर पूनम शर्मा।
जेबीटी सुमन।
शिक्षक जगदीश चहल आर्य बाल भारती स्कूल।
जेबीटी हरिओम राजकीय स्कूल बिंझौल।
जेबीटी पारुल राजकीय स्कूल इसराना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed