{"_id":"6137c8d58ebc3eb6fa772983","slug":"five-miscreants-attacked-the-youth-with-a-knife-panipat-news-knl824663106","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर पांच बदमाशों ने किया चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर पांच बदमाशों ने किया चाकू से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। रेलवे पार्क में साइकिल का तमाशा देखने गए युवक पर पांच युवकों ने पेट में चाकू घोंपकर घायल कर दिया। पीड़ित ने शोर मचाया तो मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी एक बाइक छोड़कर भाग गए। स्थानीय लोगों ने मिलकर उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित के बयान दर्ज किए। वहीं युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया।
चांदनीबाग थाना क्षेत्र की शास्त्री कॉलोनी निवासी जतिन ने बताया कि वह कार वॉशिंग का कार्य करता है। सोमवार शाम को वह रेलवे पार्क में चल रहा साइकिल का तमाशा देखने के लिए गया था। वहां तमाशा देखने के लिए पांच युवकों का गुट पहले ही मौजूद था। वे दो बाइकों से आए थे। आरोपियों के साथ किसी बात पर उसकी कहासुनी हो गई। नाराज आरोपी युवकों ने उसे घेरकर मारापीटा। एक युवक ने जेब से चाकू निकाला और उसके पेट में घोंप दिया।
वह खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिर पड़ा। उसने शोर मचाया तो भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे फरार हो गए। आरोपी एक बाइक भी छोड़ गए। लोगों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
डायल 112 पर वारदात की सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। डायल 112 के बाद किशनपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों की बाइक कब्जे में ली। बाइक की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में लगी है।
युवक की शिकायत पर अज्ञात पांच युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है, हमलावरों की धरपकड़ शुरू कर दी है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर मंजीत सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी