फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Five bike and Activa theft incidents were executed to fulfill the addiction

नशे की लत को पूरा करने के लिए पांच बाइक व एक्टिवा चोरी की वारदातों को दिया अंजाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Five bike and Activa theft incidents were executed to fulfill the addiction
पानीपत। सीआईए टू ने गश्त के दौरान सब्जी मंडी के पास से बाइक चोरी के दो आरोपियों को पकड़ा है। इन आरोपियों ने महज 31 दिन में बाइक और एक्टिवा चोरी की पांच वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस को इनके पास से चोरी की एक एक्टिवा व चार बाइक मिली है। आरोपियों ने इनको नई सब्जी मंडी के पास झाड़ियों में छुपाकर रखा था। ये आरोपी नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी की वारदात अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने इन पर केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान इनसे गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

सीआईए टू प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी टीम ने सोमवार रात को गश्त के दौरान गुप्त सूचना पर हाली कॉलोनी निवासी सन्नी व डिंपी को पकड़ा। उन्होंने पूछताछ में बताया कि वे नशे की लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी की पांच वारदात को अंजाम दिया। इन्होंने एक अक्तूबर को बलजीत नगर से, 25 सितंबर को सेक्टर 12 से, नौ सितंबर को सेक्टर 25 से, 28 सितंबर को धूप सिंह नगर से व 29 सितंबर को आर्य नगर से एक्टिवा चोरी की थी। इन्होंने 31 दिन में एक बाद एक वारदातों को अंजाम दिया। बाइक चोरी के बाद ये उन्हें एनएफएल नाके के पास झाड़ियों में छुपा देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed