फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   First Navratri devotees worship the mother shailaputree

माता के जयकारों से गूंजा शहर

Sun, 06 Oct 2013 12:36 AM IST
कैथ्ाल
कैथ्ाल Updated Sun, 06 Oct 2013 12:36 AM IST
विज्ञापन
First Navratri devotees worship the mother shailaputree
हरियाणा के जिले कैथल में नवरात्र के पहले दिन सुबह व शाम को मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी पड़ी। प्रथम नवरात्र में शनिवार को श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की पूजा करके मन्नतें मांगी।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री पर लाल गुलाब के फूल, नारियल, श्रृंगार, सिंदूर, घी अर्पित किया। जिले में कई श्रद्धालुओं ने अपने घरों में शुभ मुहूर्त में क्लश स्थापना कर मां की पवित्र ज्योति जलाई।
विज्ञापन


नवरात्र पर मंदिरों में भक्तों ने जय माता के जयकारे लगा कर माहौल को भक्ति मय कर दिया। नवरात्रों के आगमन पर शहर के सभी मंदिरों को खूब सजाया गया है।

बड़ी देवी माता मंदिर, छोटी देवी मंदिर, सनातन धर्म मंदिर, श्री ग्यारह रुद्री मंदिर में श्रद्धालु की भारी भीड़ रही। बड़ी देवी मंदिर में माता के दर्शनों को पहुंची श्रद्धालु  मोनिका, सपना, अंकिता, योगिता, भावना ने बताया कि नवरात्र में प्रतिदिन सुबह मंदिर में मां की पूजा-अर्चना करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 छोटी देवी मंदिर के पूजारी विनायक भारद्वाज ने बताया कि सुबह आरती के समय सुबह चार बजे से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इन नवरात्रों के दौरान व्रत रखकर घरों में अखंड ज्योति जलाकर मां की भक्ति अराधना करनी चाहिए।

 मां शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी,  मां चंद्रघंटा, मां कुष्मांडा, मां स्कंदमाता, मां कात्यायनी, मां कालरात्रि, मां महागौरी व मां सिद्धिदात्री की प्रति दिन पूजा करने से मां दुर्गा अपने भक्तों को सुख-समृद्धि व धन-धान्य से परिपूर्ण करती है।


 बाजारों में भी फलों, माता की चुनरी, नारियल, मिठाई की खूब खरीददारी हुई। माता की पूजा करने के लिए फूल वालों की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मंदिर परिसर में माता के गीतों व जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed