फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   First Monday of Sawan Month

सावन के पहले सोमवार पर मंदिरों में लगी श्रद्घालुओं की भीड़

Tue, 23 Jul 2019 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
First Monday of Sawan Month
पानीपत। सावन के पहले सोमवार पर देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर शिवलिंग पर दूध चढ़ाते श्रद्धालु। - फोटो : panipat
सावन माह का पहला सोमवार आते ही श्रद्धालुओं की लंबी भीड़ शहर के मंदिरों में देखने को मिली। इस दिन श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का व्रत रख अपनी मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

बता दें कि भगवान भोलेनाथ का महीना यानी सावन मास या कहें श्रावण की शुरुआत 17 जुलाई को हो चुकी है। पूरे सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से सबकी मनोकामना पूरी हो जाती है। ऐसी मान्यता है कि सावन के सोमवार का व्रत रखने वाले भक्तों की हर इच्छा भगवान भोलेनाथ पूरी करते हैं। इसके अलावा अभी तक जिनकी शादी नहीं हुई है, उन्हें भी भगवान शिव अच्छे वर का वरदान देते हैं। साथ ही जिनकी शादी हो चुकी है, उन्हें सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद देते हैं। इस बार सावन में 4 सोमवार आएंगे। पहला सोमवार 22 जुलाई 2019 को है। दूसरा 29 जुलाई को और तीसरा सोमवार 5 अगस्त को है। इसी बीच 31 जुलाई 2019 को हरियाली अमावस्या भी है। चौथा और सावन का आखिरी सोमवार 12 अगस्त को है। 15 अगस्त को सावन का आखिरी दिन है। शहर के बहुत से लोग सावन या श्रावण के महीने में आने वाले पहले सोमवार से ही 16 सोमवार व्रत की शुरुआत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed