फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   First cesarean delivery successful in Khotpura CHC

Panipat News: खोतपुरा सीएचसी में पहली सिजेरियन डिलीवरी सफल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
First cesarean delivery successful in Khotpura CHC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। खाेतपुरा गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर मंगलवार को पहली सिजेरियन डिलीवरी कराई। यह सीएचसी स्तर पर पहली सिजेरियन डिलीवरी है। स्वास्थ्य विभाग ने जच्चा और बच्चा दोनों को स्वस्थ बताया है। इससे ग्रामीणों को राहत मिली है। यहां चिकित्सक ऑन कॉल पर सिजेरियन डिलीवरी करने जाएंगे।
इससे पहले जिला नागरिक अस्पताल व उपमंडल समालखा के अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा थी। जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर यह पहली डिलीवरी है।
विज्ञापन

खोतपुरा गांव में मंगलवार दोपहर बाद सिजेरियन डिलीवरी के लिए मैसेज आया। स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम में शामिल एसमएओ डॉ. शशि लता, डॉ. मनी, डॉ. भावना, डॉ. पंकज और डॉ. सुशील खोखर की टीम सीएचसी खोतपुरा पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने मिलकर सिजेरियन डिलीवरी कराई। डॉ. भावना ने बताया कि खोतपुरा गांव की गर्भवती को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर सीएचसी लाया गया था। स्थानीय चिकित्सकों और नर्सिंग ऑफिसर ने उनकी सामान्य डिलीवरी कराने का प्रयास किया। उनकी सिजेरियन डिलीवरी की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। इसके बाद टीम गांव में पहुंची। खोतपुरा गांव की सीएचसी में सिजेरियन डिलीवरी मंगलवार की शाम करीब चार बजे हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed