{"_id":"67452c719fd075733c07fcf6","slug":"fire-in-two-factories-on-kabadi-road-panipat-news-c-244-1-pnp1004-128033-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: काबड़ी रोड की दो फैक्ट्रियों में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: काबड़ी रोड की दो फैक्ट्रियों में आग
विज्ञापन
पानीपत। काबड़ी रोड स्थित दो फैक्ट्रियों में सोमवार को आग लग गई। जिससे फैक्ट्रियों में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि दोनों आग की बड़ी घटनाओं में किसी को जन की हानि नहीं हुई। पहली आग एमवी कोटेक्स नाम की एक फैक्ट्री में लगी जबकि दूसरी आग गणेश टेक्सटाइल नाम की फैक्टरी में लगी। हालांकि देर शाम तक दोनों आग पर दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया है। दूसरी ओर एक दिन पहले बरसत रोड के गोदाम में लगी आग पर भी दमकल विभाग की टीम ने 28 घंटे बाद काबू पा लिया है। हालांकि इस गोदाम के बेसमेंट का साइज बड़ा होने की वजह से इसमें आग रुक रुक कर धधक रही है। जिसे तुंरत दमकल विभाग की टीम पानी की बौछारें मारकर बुझा रही है।
बताया जा रहा है कि दोनों फैक्ट्रियों में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। आग लगते ही फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर बाहर निकल गए। जिसकी वजह से किसी भी कर्मचारी को जान संबंधित हानि नहीं हुई। हालांकि फैक्टरी में रखा लाखों रुपये का कच्चा और तैयार माल जल गया। इसके अलावा लाखों रुपये की मशीनें नष्ट हो गई। साथ में फैक्ट्रियों की इमारत भी पूरी तरह से खस्ताहाल बन गई।
दमकल कर्मियों ने बताया कि काबड़ी रोड की गणेश टैक्सटाइल में सोमवार सुबह करीब नौ बजे आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर दमकल की गाड़ियों को लगातार भेजा जाता रहा। करीब 10 गाड़ियों के बार बार चक्कर मारने के बाद शाम करीब छह बजे आग पर काबू पाया गया। दूसरी आग भी काबड़ी रोड स्थित एमवी कोटेक्स नाम की फर्म में शाम करीब पांच बजे लगी। यहां भी दमकल की गाड़ियों ने लगातार पानी की बौछारें मारते हुए शाम करीब साढ़े सात बजे तक आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मियों ने बताया कि बरसत रोड पर गोदाम में लगी आग को भी बुझा लिया गया है। हालांकि यहां वेस्ट के सामान में फिर से धुआं उठ जाता है। बेसमेंट काफी बड़ा है। इमारत बिल्कुल ध्वस्त हो चुकी है। अंदर जाना जान के जोखिम में डालना है। बावजूद दमकल कर्मी अंदर तक पानी की बौछारें मार रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले तीन दिन में छह फैक्टरी और गोदाम आग के हवाले हो चुके हैं। शनिवार को भी काबड़ी रोड की दो फैक्टि्रयों में आग लगने की घटना हो चुकी है। उनमें भी लाखों का सामान जलकर राख हो चुका है।
विज्ञापन
बॉक्स
कपड़े की गांठों की वजह से धधक रही आग
दमकल कर्मियों ने बताया कि बरसत रोड से लेकर काबड़ी रोड वाली फैक्ट्रियों में कपड़े, धागा, वेस्ट आदि की आग को बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। इनमें आग बुझने के बाद फिर से धधक जाती है। दोनों जगहों से सबसे पहले मजदूरों को बाहर निकाला गया। इसके बाद लगातार पानी की बौछारें मारते हुए आग पर काबू पा लिया गया है। इन तीनों जगहों पर एक साथ आग बुझाने के लिए रिफाइनरी, थर्मल, एनएफएल और बाकी स्टेशन से भी गाड़ियों को मंगवाकर आग को बुझाने का काम किया गया है।
दमकल विभाग के लीडिंग फायरमैन अमित गोस्वामी ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही तुंरत दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया है।