फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fire in export factory, loss of crores

एक्सपोर्ट फैक्टरी में आग, करोड़ों की क्षति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Fire in export factory, loss of crores
समालखा। फैक्टरी में आग लगने के कारण जला सामान। - फोटो : Panipat
समालखा। जीटी रोड स्थित गांव करहंस के पास एक फैक्टरी में बुधवार की अलसुबह आग लगने से करोड़ों रुपये का माल जलकर राख हो गया। पानीपत और समालखा से पहुंचीं फायर ब्रिगेड ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

गांव करहंस के पास पानीपत लेन स्थित एंटीक आर्ट एक्सपोर्ट में बुधवार की सुबह करीब चार बजे आग लग गई। गेटमैन सोनू ने फैक्टरी के प्रथम तल से धुआं उठता देखा। प्रथम तल पर पहुंचे तो वहां आग लगी पाई। इसके बाद उसने मालिक को कॉल कर सूचना दी और 112 पर कॉल किया। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

आग अत्यधिक भड़कने के कारण पानीपत से चार और समालखा से एक फायर ब्रिगेड ने करीब चार घंटे की मेहनत से आग को नियंत्रित किया। कंपनी मैनेजर विनोद कुमार ने बताया कि आग से धागा, कारपेट मैटेरियल जल गए। फैक्टरी में जर्मनी और अमेरिका के लिए आर्डर पर तैयार माल भी जलकर राख हो गया। इससे बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंचा है। आग से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed