फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fierce among farmer leaders for calling Ajay Chautala on Chhotu Ram Jayanti

छोटू राम जयंती पर अजय चौटाला को बुलाने पर किसान नेताओं में घमासान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Fierce among farmer leaders for calling Ajay Chautala on Chhotu Ram Jayanti
पानीपत। सर छोटूराम की जयंती में जननायक जनता पार्टी के प्रमुख अजय चौटाला को बुलाने पर किसान नेताओं में घमासान मच गया है। भारतीय किसान यूनियन ने उन्हें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया है, जिसके विरोध में भाकियू का चढूनी गुट उतर आया है। चढूनी गुट के प्रधान सुधीर जाखड़ ने भाकियू के प्रधान सोनू मालपुरिया को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि अगर अजय चौटाला आए तो प्रदर्शन होगा। उधर, सोनू मालपुरिया का आरोप है कि कांग्रेस के नेता को न बुलाने पर चढूनी गुट विरोध कर रहा है।
विज्ञापन

चढूनी गुट के प्रधान जाखड़ ने कहा कि 31 जनवरी को किसान सरकार की वादाखिलाफी पर विरोध करेंगे वहीं भाकियू के जिला प्रधान जजपा के संस्थापक अजय चौटाला से दोस्ती बताकर पांच फरवरी को उन्हें बुला रहे हैं। इसे सहन नहीं किया जाएगा। किसानों के खून पसीने की कमाई से होने वाले कार्यक्रम में जजपा के नेता को घुसने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने सोनू मालपुरिया को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते फैसला बदलने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी अजय चौटाला से दोस्ती है तो अपने घर बुलाएं। इसके साथ ही प्रदेशाध्यक्ष रतन मान से भी उनका रुख स्पष्ट करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

चढूनी गुट किसानों के नाम पर कर रहा है राजनीति : सोनू
हर वर्ष किसान भवन में कांग्रेस के नेताओं को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया जाता रहा था। छह बार भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा एवं अन्य कांग्रेस के नेताओं को बुलाया जा चुका है। अजय चौटाला को दलबाजी की चक्कर में नहीं बुलाया गया है। किसानों के बारे में सोचकर निर्णय लिया जाता है। किसान भवन में एकता का संदेश दिया जाएगा। चढूनी गुट ने तो किसानों के नाम पर राजनीति करते हुए अपनी पार्टी बना ली है और हमें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। - सोनू मालुपरिया, जिला प्रधान, भाकियू व किसान भवन
विज्ञापन
विज्ञापन

72 घंटे का अल्टीमेटम दे चुके हैं : सुधीर
अजय चौटाला को बुलाने का फैसला वापस लेने के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया हैं। किसान भवन प्रधान सोनू मालपुरिया जजपा कार्यकर्ता हैं। उनके इशारे पर किसान और किसान आंदोलन को तोड़ने की फिराक में हैं। पांच फरवरी को दीनबंधु सर छोटूराम की जयंती पर जेजेपी नेता को मुख्य अतिथि बनाने से किसानों में रोष है। अजय चौटाला आए तो कार्यक्रम नहीं होने दिया जाएगा। - सुधीर जाखड़,जिला प्रधान, भाकियू चढ़ूनी

मुख्य अतिथि को बुलाना प्रधान के हाथ में होता है : रतनमान
कार्यक्रम में किसको अतिथि बुलाना है, यह जिले के किसान प्रधान के हाथ में होता है। जिला प्रधान से बात हुई थी, उन्होंने बताया है कि वह मुख्य अतिथि पर एक फरवरी को अंतिम फैसला लेंगे। अभी तय नहीं हुआ है। - रतन मान, प्रदेशअध्यक्ष,भाकियू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed