फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Female drug smuggler arrested with ganja

Panipat News: महिला नशा तस्कर गांजा सहित गिरफ्तार

Sat, 30 Aug 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 30 Aug 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Female drug smuggler arrested with ganja
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। समालखा थाना पुलिस टीम ने भरत कॉलोनी में एक महिला नशा तस्कर को 64 ग्राम गांजा सहित काबू किया है। आरोपी महिला नशा तस्कर की पहचान भरत कॉलोनी निवासी कविता के रूप में हुई है। आरोपी महिला के खिलाफ थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया जहां से उसको जमानत पर छोड़ दिया गया।


थाना समालखा प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि थाना समालखा की एक टीम वीरवार को गश्त के दौरान नरायणा रोड पर रेलवे फाटक के पास मौजूद थी। सूचना मिली कि भरत कॉलोनी में एक महिला घर के पास गली में मादक पदार्थ बेचने का अवैध काम करती है। सूचना मिलते ही टीम तुरंत कॉलोनी में पहुंची। महिला पॉलीथीन लिए घर के बाहर खड़ी दिखाई दी। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए महिला पुलिसकर्मियों के सहयोग से महिला को हिरासत में लिया। पुलिस टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट ध्रुव गोस्वामी की मौजूदगी में महिला की पॉलीथीन की तलाशी ली तो गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 64 ग्राम मिला। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि पैसे कमाने के लिए कुछ दिन पहले दिल्ली करनाल बाईपास पर मिले एक युवक से 200 गांजा कम कीमत पर खरीदकर लाई थी। जिसमें से उसने कुछ गांजा राह चलते अज्ञात नशा करने वालों को बेच दिया। बचे 64 ग्राम गांजा को लेकर वीरवार को बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed